फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Deo has sat on the road to land grabbing

जमीन कब्जाने को देव सड़क पर बैठा दिए हैं

Thu, 17 Mar 2016 01:14 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Thu, 17 Mar 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
Deo has sat on the road to land grabbing
अ‌िततिक्रमण्‍ा
पता नहीं ऐसे लोगों को धार्मिक कहा भी जाना चाहिए कि नहीं जो देवी देवताओं को पवित्र स्थानों पर स्थापित करने की बजाए सड़कों पर बैठा दे रहे हैं। दरअसल यह  सरकारी जमीन पर कब्जा करने का एक प्रचलित तरीका हो गया है। भगवान के नाम पर सबकी बोलती बंद हो जाती है। अफसर सहम जाते हैं और नेता लोग भी मदद कर देते हैं। मठ, मंदिर, मजार या मस्जिद यूं ही बन जाती है और जब तक सिस्टम को कोई झकझोर कर जगाता है तब तक धर्म के नाम पर भीड़ इकट्ठा करने लायक व्यवस्था हो जाती है। 
विज्ञापन

मॉडल टाउन रोड को ही लीजिए। श्यामगंज चौराहा से लेकर शहदाना, डेलापीर, मंडी होते हुए त्रिशूल एयरबेस तक सड़क के दोनों ओर अस्थाई और पक्के अतिक्रमण की भरमार है। स्टेडियम की दीवार और सड़क के बीच में पीपल के पेड़ों के नीचे सात मंदिर बना दिए गए। पहले यहां पूजा अर्चना शुरू हुई। फिर देवी देवताओं के अलग-अलग मंदिर बनाकर उनमें शनि देव, मां दुर्गा, मां काली, गणेश जी, हनुमान जी और भगवान शिव की मूर्तियां स्थापित कर दी गईं। दो मंदिरों के बीच में खोखा लगा है। खोखा चलाने वाले अपना ठाकुर जी बताते हैं। इनका कहना है कि उनका परिवार सब मंदिरों की देखभाल करता है। आस-पास के श्रद्धालु मंदिर में आकर प्रतिदिन पूजा अर्चना करते हैं। मंदिर के बाहर सरकारी हैंडपंप भी लग चुका है। नगर निगम ने टाइल्स भी बिछा दी। डेलापीर मंडी के आगे सड़क के दाहिनी ओर पीपल के पेड़ की पूजा होने लगी है। यहां अभी छोटी मठिया बनी है। बड़ी मठिया बनाकर फिर मंदिर बनाने की तैयारी है। इसके आगे कब्रिस्तान है। यहां का दान पात्र सड़क के किनारे लगाकर पब्लिक से दान मांगा जा रहा है जो कि अतिक्रमण के दायरे में है। नगर निगम की हिम्मत दुकानदारों का अतिक्रमण हटाने की नहीं है तो अनाधिकृत तरीके से पनप रहे धार्मिक स्थलों की आड़ में चल रहे गोरखधंधे पर लगाने की उम्मीद करना ही बेईमानी है। 
विज्ञापन


‘सड़क के किनारे अनाधिकृत तरीके से पनप रहे धार्मिक स्थलों को हटना चाहिए। इसके लिए प्रशासन और पुलिस से समन्वय बनाने की जरूरत है। जहां नए धार्मिक स्थल बन रहे हैं, उन पर कार्रवाई कराई जाएगी।’ डा. शशांक विक्रम सिंह, उपाध्यक्ष बीडीए   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed