फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Dengue and malaria cases reduced by 50 percent since last year, mosquito sting stopped in winter

Bareilly News: बीते साल से 50 फीसदी घटे डेंगू, मलेरिया के केस, सर्दियों में थमा मच्छराें का डंक

Thu, 08 Jan 2026 02:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Dengue and malaria cases reduced by 50 percent since last year, mosquito sting stopped in winter
विभागीय रिपोर्ट के अनुसार 30 दिन से नहीं मिला कोई मरीज, जांच जारी
विज्ञापन


बरेली। मच्छरों के डंक पर वार के लिए शुरू की गई नियंत्रण गतिविधि का असर दिखने लगा है। पूर्व के वर्षों के सापेक्ष डेंगू और मलेरिया के मरीजों की संख्या करीब 50 फीसदी घटी है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग की ओर से संदिग्ध मरीजों की आरडीटी जांच जारी है।
जिला मलेरिया अधिकारी सत्येंद्र कुमार के मुताबिक, पिछले वर्ष मलेरिया और डेंगू के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्रों में प्राथमिकता पर निरोधात्मक कार्रवाई की गई। सोर्स रिडक्शन, फॉगिंग, स्प्रे समेत जागरूकता कार्यक्रम हुए। नतीजा रहा कि साल भर में मलेरिया संदिग्ध 3,96,896 आरडीटी किट से जांच की गई। इसमें 1,931 पॉजिटिव मिले।
विज्ञापन

इलाज के बाद फॉलोअप जांच भी कराई गई। रिपोर्ट निगेटिव मिली। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 में मलेरिया के 2712 मरीज मिले थे। इसी तरह डेंगू संदिग्ध 3,528 मरीजों की एलाइजा जांच हुई। इसमें 46 पॉजिटिव मिले। पूर्व में 92 मरीज थे। संचारी रोग नियंत्रण मुहिम के तहत इस वर्ष भी मलेरिया, डेंगू के लिहाज से प्रभावित क्षेत्रों में संचारी रोग नियंत्रण मुहिम के दौरान बेहतर गतिविधि और निगरानी की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed