{"_id":"61d20cb97247016ab31826d1","slug":"demonstration-with-deadbody-on-lal-phatak-bareilly-news-bly4712853115","type":"story","status":"publish","title_hn":"लकड़ी व्यापारी का याव रखकर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लकड़ी व्यापारी का याव रखकर प्रदर्शन
विज्ञापन
लाल फाटक पर शव रखकर लगाया जाम। विज्ञप्ति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। चनेहटी की प्रकाश कॉलोनी में रहने वाले लखपत सिंह (52) का शव शनिवार सुबह कैंट में मनपुरिया रोड पर झाड़ियों में मिला था। इस मामले में पुलिस ने सड़क हादसे के चलते गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की। इससे आक्रोशित परिजन ने रविवार को उनकी अर्थी लाल फाटक के पास सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची सीओ श्वेता यादव ने जांच और कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
लकड़ी व्यापारी लखपत सिंह शुक्रवार शाम को कैंट के बंगले से खरीदे गए बांस बेचने के लिए घर से निकले थे। मगर शनिवार सुबह उनका शव झाड़ियों में पड़ा मिला। पोस्टमार्टम में उनके सीने व हाथ में चोटें मिलीं और मौत का कारण लिवर फटना बताया गया। इस मामले में पुलिस ने लखपत के बेटे राजू की तहरीर पर वाहन चलाने में लापरवाही और गैर इरादतन हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज की। मगर राजू का आरोप है कि उनके पिता की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या की गई है और पुलिस ने हादसे की रिपोर्ट दर्ज की है। मामले की सूचना पर रविवार को भीम आर्मी के कुछ कार्यकर्ता भी लखपत सिंह के घर पहुंच गए। इसके बाद मामला गरमा गया। दोपहर में परिवार वाले लखपत की अर्थी लेकर अंतिम संस्कार को रवाना हुए और फिर उसे लालफाटक के पास सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। उन लोगों का कहना था कि मुकदमे को हत्या की धारा में तरमीम किया जाए और उसमें एससीएसटी की धारा बढ़ाई जाए। कैंट इंस्पेक्टर राजीव सिंह मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाया लेकिन वे नहीं माने। फिर सीओ श्वेता यादव भी वहां पहुंचीं। उन्होंने परिजन का प्रार्थनापत्र लेकर उसकी जांच कराकर मुकदमे में धाराएं बढ़वाने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोग शांत हो गए और अंतिम संस्कार को चले गए।
तहरीर पर साइन कराने का आरोप
मृतक के बेटे राजू का कहना है कि वह बहुत पढ़ा लिखा नहीं है। पुलिस ने एक प्रधान से एक्सीडेंट की तहरीर लिखवाकर उनसे साइन करा लिए जबकि उनके पिता की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या की गई।