फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Demonstration took place regarding removal of toll plaza, police of many police stations remained alert

Bareilly News: टोल प्लाजा हटाने को लेकर किया प्रदर्शन, कई थानों की पुलिस रही मुस्तैद

Mon, 17 Feb 2025 01:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Demonstration took place regarding removal of toll plaza, police of many police stations remained alert
बहेड़ी। मुड़िया मुकरमपुर टोल प्लाजा को हटाए जाने की मांग को लेकर राष्ट्रीय हिंदू महासभा, भारतीय किसान यूनियन सहित संगठनों के पदाधिकारियों ने टोल प्लाजा पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री के नाम पत्र लिखकर सीओ को सौंपा। इस दौरान कई थानों की पुलिस मुस्तैद रही।
विज्ञापन

राष्ट्रीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी देव हंस महाराज, दशमेश खालसा दल के सरदार परविंदर सिंह, भारतीय किसान यूनियन के बलजिंदर सिंह मान के नेतृत्व में किसानों व क्षेत्र के लोगों ने एकजुट होकर टोल प्लाजा पर धरना-प्रदर्शन किया। धरने को संबोधित करते हुए स्वामी देवहंस महाराज ने कहा कि जो भी इसके खिलाफ आवाज उठाता है। उस पर मुकदमा लिखवा दिया जाता है। यह ऊचित नहीं है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि पिछले दिनों युवाओं पर टोल प्लाजा पर विवाद के बाद हुए मुकदमों को वापस लिया जाए।
विज्ञापन

बलजिंदर सिंह मान ने कहा कि यह टोल प्लाजा अवैध है। इसको हटाया जाए नहीं तो किसानों के साथ वह बड़ा आंदोलन करेंगे। उधर, किसानों के इस प्रदर्शन को लेकर सीओ अरुण कुमार सिंह ने बहेड़ी के अलावा, शीशगढ़, शेरगढ़, देवरनियां से पुलिस बल सुबह ही टोल प्लाजा पर मुस्तैद कर दिया। धरने के बाद सभी ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सीओ को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed