{"_id":"68489d5368e3fc693a053db5","slug":"demonstration-of-activities-taught-in-the-camp-bareilly-news-c-4-lko1064-659427-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: शिविर में सिखाई गईं गतिविधियों का किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: शिविर में सिखाई गईं गतिविधियों का किया प्रदर्शन
विज्ञापन
माध्यमिक विद्यालयों में चल रहे समर कैंप का समापन
बरेली। माध्यमिक विद्यालयों में चल रहे समर कैंप का मंगलवार को समापन हो गया। अंतिम दिन विद्यार्थियों ने 21 दिन तक कैंप में सीखी गतिविधियों का प्रदर्शन अभिभावकों के सामने किया।
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की पूर्व छात्रा ख्याति सिंह (वर्तमान में व्यायाम शिक्षिका) ने सूर्य नमस्कार की विभिन्न मुद्राएं सिखाईं। चारु सिंह (विधि में पीएचडी) ने सरकारी विद्यालय में पढ़ने की उपयोगिता समझाई। अर्चना राजपूत और मधु मौर्य ने भी सरकारी विद्यालयों से जुड़े अपने अनुभव साझा किए।
छात्राओं ने व्यायाम, योगाभ्यास और स्वच्छता अभियान में सक्रिय रूप से भाग लिया। देवांश सारस्वत और उनके साथियों ने छात्राओं को रोबोटिक प्रोग्रामिंग और एआई के बारे में बताया। विश्व पर्यावरण सप्ताह के अंतर्गत आयोजित सेमिनार और पोस्टर प्रतियोगिता के प्रमाणपत्र वितरित किए गए।
विज्ञापन
राजकीय इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों ने कैंप के दौरान सीखी गईं गतिविधियों और अनुभवों को साझा किया। प्रधानाचार्य ओम प्रकाश राय, समर कैंप प्रभारी नईम अहमद और डॉ. आर्येंद्र कुमार गंगवार ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए। इससे पूर्व प्रतिदिन की भांति सभी बच्चों को व्यायाम और योगासन कराया गया। इस दौरान मोहम्मद शान, आरिफ शाह, मयंक अरोरा, नरेश पंत, नारायण पंत आदि मौजूद रहे।
राजकीय हाईस्कूल तालगौटिया क्यारा में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। राजकीय इंटर कॉलेज बरेली के प्रधानाचार्य ओमप्रकाश राय, डॉ. गजराम सिंह, जिला समन्वयक वीरेंद्र सिंह उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य डॉ. सुभाषचंद्र मौर्याा ने हाईस्कूल के मेधावी सत्येंद्र, प्रेम कुमार, पीरोज पाल, अनुष्का, गायत्री देवी, चांदनी कुमारी आदि को पुरस्कृत किया। इस दौरान राखी, पूनम सिंह, शादाब आदि मौजूद रहे। संवाद
-- --
समर कैंप में सीखी गईं चीजों को जीवन में उतारें
- बेसिक और माध्यमिक विद्यालयों में चल रहे समर कैंप का समापन, वक्ताओं ने विद्यार्थियों को दिए सुझाव
बरेली। बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से चल रहे समर कैंप का मंगलवार को समापन हो गया। अंतिम दिन भी शिविर में कई कौशल सिखाए गए। वक्ताओं ने विद्यार्थियों से इन्हें जीवन में भी उतारने की अपील की।
बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से 21 मई से 10 जून तक आयोजित समर कैंप में कक्षा छह से आठ तक के 793 विद्यालयों में पंजीकृत में से 60 प्रतिशत से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन ने बच्चों को समर कैंप बुकलेट और पोस्टर उपलब्ध कराए।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय सिंह ने बताया कि समर कैंप का मुख्य उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास, जीवन कौशल, सांस्कृतिक समझ और पर्यावरणीय जागरूकता बढ़ाना था। इस दौरान उन्होंने योग, सांस्कृतिक विरासत, डिजिटल कौशल, खेल, कहानी वाचन, पर्यावरण संरक्षण, विज्ञान मॉडल निर्माण, पौधरोपण आदि गतिविधियों में भाग लिया।
उच्च प्राथमिक विद्यालय कांधरपुर में अंतिम दिन के कार्यक्रम का शुभारंभ एसआरजी अनिल चौबे, प्रधान अध्यापक शबीना परवीन ने किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। पर्यावरण प्रतियोगिता के सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। विकास खंड बिथरी चैनपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय डोहरा, बिचपुरी, कलारी में समर कैंप के अंतिम दिन खंड शिक्षा अधिकारी विजय कुमार ने निरीक्षण किया। संवाद