फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Demolition Action drive against illegal colonies In Bareilly

UP: इस शहर में अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, कार्रवाई से मची खलबली; जांच-परख कर ही खरीदें प्लॉट

Sun, 08 Oct 2023 07:12 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 08 Oct 2023 07:12 AM IST
सार

बरेली में अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई जारी है। बीडीए की टीम ने शनिवार को रजऊ परसपुर में निर्माणाधीन अवैध कॉलोनियों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। आठ बीघा में विकसित की जा रही कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया गया। इससे कार्रवाई से कॉलोनाइजरों में खलबली है। 

विज्ञापन
Demolition Action drive against illegal colonies In Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की ओर से शनिवार को रजऊ परसपुर में निर्माणाधीन अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त किया गया। बीडीए उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने बताया कि रजऊ परसपुर में कॉलोनाइजर कमल मिश्रा और राम यादव करीब आठ बीघा जमीन में कॉलोनी बना रहे थे। 
विज्ञापन


कॉलोनाइजर मनोज कुमार छह बीघा जमीन में अवैध रूप से भूखंडों का चिह्नांकन, बाउंड्रीवॉल और नाली बना रहा था। इन कॉलोनियों पर बीडीए की टीम ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP: सद्दाम से निभाई दोस्ती... न खोली हिस्ट्रीशीट न लगाई चार्जशीट; किरकिरी के बाद अब बरेली पुलिस करेगी ये काम
विज्ञापन
विज्ञापन


बीडीए की ओर से जन सामान्य को सचेत किया गया है कि संपत्ति खरीदते समय विक्रेता से मानचित्र स्वीकृति संबंधी अभिलेख मांगकर यह सुनिश्चित करे लें कि संपत्ति प्राधिकरण से अप्रूव्ड है या नहीं। 

उपाध्यक्ष ने कहा कि अवैध निर्माण के विरुद्ध प्रभावी रूप से कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। इस दौरान सहायक अभियंता हरीश कुमार, अवर अभियंता रमन कुमार अग्रवाल, सुनील गुप्ता के अलावा प्रवर्तन की टीम मौजूद रही। 

पहले भी हो चुकी है कार्रवाई 

  • बीडीए की टीम ने चार सितंबर को नैनीताल रोड किनारे 17 बीघा में बन रही तीन कॉलोनियों पर कार्रवाई की थी। इसमें से किसी ने भी बीडीए से मानचित्र पास नहीं कराया था। 
  • 28 अगस्त को शाहजहांपुर रोड किनारे अवैध रूप से कृष्णा सिटी कॉलोनी पर ध्वस्तीकरण कार्रवाई हुई थी। बीडीए की प्रवर्तन टीम ने कॉलोनी के करीब 50 मकानों को बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया था। 
  • पांच अगस्त को बदायूं रोड पर आठ हजार वर्गमीटर में बसाई जा रही अवैध कॉलोनी पर ध्वस्तीकरण कार्रवाई की गई थी। यहां भी बिना मानचित्र पास कराए ही कॉलॉनी का निर्माण किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed