{"_id":"6668eeb01edea62ffe0b6634","slug":"demolished-public-toilet-without-permission-bareilly-news-c-183-1-sbly1007-103468-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बगैर इजाजत ढहाया सार्वजनिक शौचालय, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बगैर इजाजत ढहाया सार्वजनिक शौचालय, यात्री परेशान
विज्ञापन
सिरौली। यहां बरेली बस अड्डे पर सार्वजनिक शौचालय को तीन महीने पहले ही बगैर इजाजत ढहा दिया गया। इससे यहां आने वाले यात्रियों खासतौर पर महिलाओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही स्वच्छता अभियान को भी झटका लगा है।
सिरौली के बरेली बस अड्डे पर 15 साल पूर्व लाखों रुपये की लागत से आमजनों के लिए पूर्व चेयरमैन सैयद आकिब अली ने सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया था। तीन माह पूर्व नगर पंचायत ने डीएम के अनुमति के बगैर सार्वजनिक शौचालय की इमारत को ढहा दिया ताकि उक्त लोकनिर्माण की भूमि पर अस्थायी दुकानों को रखवाकर अपने लोगों को अनुचित लाभ पहुंचाया जा सके।
अब हालात यह है कि सिरौली के आंवला, बरेली, मुरादाबाद बस अड्डों पर कोई भी सार्वजनिक शौचालय नहीं है। इन स्थानों पर पूरे दिन 50 से 60 गांवों के लोगों का आवागमन रहता है। शौचालय के लिए बाहरी लोग भटकते रहते हैं, जबकि सर्वाधिक परेशानी उन महिलाओं को होती है, जो घंटों बैठकर बसों का इंतजार करती हैं।
विज्ञापन
आधे से ज्यादा सार्वजनिक शौचालय निष्क्रिय
नगर पंचायत ने स्वच्छता अभियान के तहत सरकार की मदद से लगभग एक दर्जन सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण कराया, जिसमें आधे से ज्यादा शौचालय आमजनों के लिए निष्क्रिय है। इसमें नगर पंचायत कार्यालय, थाने और अस्पताल के अंदर बनाए सार्वजनिक शौचालय यात्रियों के काम के नहीं है। इसी तरह धार्मिक स्थलों पर बने शौचालय, जिनके आज तक ताले ही नहीं खुले। इस तरह से यात्रियों को शौचालय के लिए परेशानी उठानी होती है।
इन्होंने शौचालय बनवाने की मांग
कस्बे के वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष आलम खान, व्यापारी नेता राजीव गुप्ता, भाजपा नेता संजय सक्सेना, अविनाश मौर्य ने जनहित के मद्देनजर नगर पंचायत प्रशासन से नगर के बरेली, आंवला, मुरादाबाद अड्डों पर सार्वजनिक शौचालय, टॉयलेट का निर्माण कराने की वकालत की है।
क्या कहते हैं अधिशासी अधिकारी
नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी राजन नाथ तिवारी ने इस समस्या को स्वीकार किया और कहा कि अब नगर पंचायत कार्य योजना तैयार केरगी। उसी में सार्वजनिक शौचालयों का प्रस्ताव पास कराकर निर्माण करवाएंगे।