फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Demand to shut down the Monday weekly market

Bareilly News: सोमवार की साप्ताहिक बाजार बंद कराने की मांग

Tue, 16 Jun 2026 01:25 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 16 Jun 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Demand to shut down the Monday weekly market
शाही। नगर पंचायत शाही में शेरगढ़ रोड के किनारे सोमवार को लगने वाली साप्ताहिक बाजार बंद करने की मांग की गई है। पूर्व सभासद रईस अहमद ने एसडीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग उठाई है। ज्ञापन की एक प्रति डीएम और मंडलायुक्त को भी भेजी गई है।
विज्ञापन

ज्ञापन में आरोप लगाया है कि सोमवार की साप्ताहिक बाजार बिना पंजीकरण के छह माह से अवैध रूप से लग रही है। इसमें कपड़े आदि सामान की बिक्री के लिए लगभग 300 फड़ और दुकानें लगाई जाती हैं। खरीदारों का भारी भीड़ उमड़ती है। इससे आवागमन बाधित होता है। दुर्घटनाएं होती हैं। आग लगने पर बचाव के पुख्ता इंतजाम नहीं हैं, जिससे बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है। कुछ लोग अवैध वसूली भी करते हैं। थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने बताया कि आदेशानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एसडीएम मीरगंज निधि शुक्ला ने बताया कि शाही में सड़क किनारे बाजार को अवैध रूप से लगाया जा रहा है। इसकी जांच कराएंगे। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed