फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Demand to restart passenger trains

Bareilly News: पैसेंजर ट्रेनों को दोबारा शुरू कराने की मांग

Thu, 30 Jan 2025 02:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Demand to restart passenger trains
मीरगंज। बुधवार को बरेली सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार शाम पांच बजे मीरगंज पहुंचे। नगरिया सादात रेलवे स्टेशन के पास पड़ी भूमि पर विद्यार्थी छात्रावास का भूमि पूजन किया। क्षेत्र के लोगों ने सांसद को समस्याओं से अवगत कराते हुए कहा कि पूर्व में नगरिया सादात रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर गाड़ियां चलती थीं तो लोगों को आने जाने में कोई समस्या नहीं होती थी। अब रेलवे ने सभी पैसेंजर गाड़ियां रद्द कर दी है। इसलिए इन पैसेंजर ट्रेनों को फिर से शुरू कराया जाए।
विज्ञापन

इस मौके पर मनोज यदुवंशी, विशाल कुमार गंगवार, जिला पंचायत सदस्य निरंजन यदुवंशी, प्रियांशु शर्मा, राहुल पुष्कर, समरपाल आदि रहे।
रेलवे पुल नहीं होने से हादसे का खतरा
कस्बे में तहसील, नगर पंचायत, चीनी मिल, ब्लाॅक, इंटर एवं डिग्री काॅलेज भी है, जिन्हें सवारी के अभाव में दिक्कत होती है। यहां पर इंटर सिटी, दून एक्सप्रेस रुकती है, लेकिन रेलवे का पुल नहीं होने से लोगों को जान जोखिम में डालकर मालगाड़ी के नीचे से गुजरना पड़ता है। लोगों ने बरेली और मुरादाबाद के बीच मेमो ट्रेन चलवाने की मांग की। सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने सभी समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने का आश्वासन दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed