फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Demand for early construction of railway overbridge

Bareilly News: रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण जल्द कराने की मांग

Sun, 05 Jul 2026 01:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 05 Jul 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Demand for early construction of railway overbridge
फरीदपुर। कस्बे में रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण की गति धीमी होने से क्षेत्रवासी परेशानी झेलने को मजबूर हैं। क्षेत्रवासियों ने शनिवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को दिया है। कांवड़ यात्रा से पहले वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था करने और निर्माण में तेजी लाने की मांग की है।
विज्ञापन

तहसीलदार प्रशांत अवस्थी को ज्ञापन देकर बताया कि डेढ़ साल से ओवरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है लेकिन काम पूरा नहीं हुआ है। वहां से गुजरने वाले विद्यार्थियों, महिलाओं, बुजुर्गों समेत अन्य राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ती है। धूल-मिट्टी और जाम के कारण इलाके की व्यवस्था बदहाल है। हादसे की आशंका रहती है। सावन में कांवड़ यात्री इस मार्ग से होकर गुजरते हैं। जस-की-तस व्यवस्था बनी रहने पर उनको भी परेशानी झेलनी पड़ेगी। निर्माण के दौरान आवागमन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने और निर्माण कार्य की गति बढ़ाने की मांग उठाई गई है। ज्ञापन देने वालों में बृजेश चौधरी, गौरव श्रीवास्तव, विक्की गुप्ता, पुष्पेंद्र, प्रेम एडवोकेट आदि शामिल हैं। इस बाबत फरीदपुर एसडीएम रामजनम यादव ने बताया कि मांगों के संबंध में सेतु निगम और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को निर्देशित किया है। काम जल्द पूरा कराया जाएगा, जिससे सावन में परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed