Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Deliberations have been ongoing for two days, yet the business plan remains stuck.

Bareilly News: दो दिन से हो रहा मंथन, फिर भी अटका बिजनेस प्लान

Sun, 15 Nov 2026 02:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Deliberations have been ongoing for two days, yet the business plan remains stuck.
बरेली। बिजली व्यवस्था सुधारने के लिए विद्युत निगम की ओर से तैयार किया गया बिजनेस प्लान अटक गया है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए तैयार इस प्रस्ताव को एक माह बाद भी स्वीकृति नहीं मिल सकी है। जिम्मेदार बैठकों में उलझे हुए हैं।
विज्ञापन


विद्युत निगम ने बिजनेस प्लान में शहर के विभिन्न इलाकों में नए ट्रांसफार्मर लगाने, एलटी लाइनों की मरम्मत और जर्जर बिजली नेटवर्क को दुरुस्त करने समेत 300 से अधिक कार्य प्रस्तावित किए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के भी करीब 200 कार्यों को शामिल किया गया है। इन कार्यों के पूरा होने से उपभोक्ताओं को लो-वोल्टेज, ओवरलोडिंग और बार-बार होने वाले फाॅल्ट की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

जर्जर एलटी लाइनों के कारण आए दिन बिजली आपूर्ति प्रभावित होती है। ग्रामीण क्षेत्रों में पुराने बिजली नेटवर्क और बढ़ते लोड के चलते उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ती है। ऐसे में बिजनेस प्लान के तहत प्रस्तावित कार्यों को समय पर शुरू कराना जरूरी है। बावजूद इसके प्लान को शनिवार तक मंजूरी नहीं मिल सकी। अधीक्षण अभियंता ललित कुमार ने बताया कि जल्द ही बिजनेस प्लान को स्वीकृति मिलेगी। इसको लेकर निगम के चेयरमैन की अध्यक्षता में बैठकों का दौर जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed