{"_id":"62ae6440d7eca609580e7e82","slug":"delhi-police-releases-samnani-mian","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: दिल्ली पुलिस ने समनानी मियां को रिहा किया, जामा मस्जिद से पुलिस ने लिया था हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: दिल्ली पुलिस ने समनानी मियां को रिहा किया, जामा मस्जिद से पुलिस ने लिया था हिरासत में
Sun, 19 Jun 2022 05:18 AM IST
Jeet Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली।
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 19 Jun 2022 05:18 AM IST
सार
मौलाना समनानी मियां ने फोन पर हुई बातचीत में बताया कि वह मुफ्ती सलमान अजहरी के साथ दिल्ली गए थे। जामा मस्जिद पहुंचने पर सभी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और थाने में ले गई।
विज्ञापन
delhi police
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आला हजरत परिवार के बुजुर्ग मौलाना मन्नान रजा खां उर्फ मन्नानी मियां के बेटे मौलाना इमनान रजा खां उर्फ समनानी मियां को दिल्ली पुलिस ने करीब 12 घंटे बाद रिहा कर दिया है। उन्हें शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे दिल्ली की जामा मस्जिद से हिरासत में लिया गया था।
विज्ञापन
मौलाना समनानी मियां ने फोन पर हुई बातचीत में बताया कि वह मुफ्ती सलमान अजहरी के साथ दिल्ली गए थे। छह-सात लोग और भी साथ थे। जामा मस्जिद पहुंचने पर सभी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और थाने में ले गई। जहां उनसे पुलिस सहित चार-पांच एजेंसियों ने करीब 12 घंटे तक अलग-अलग पूछताछ की। इसके बाद रात लगभग ढाई बजे सभी को रिहा कर दिया। इस दौरान तमाम लोग थाने के बाहर एकत्र रहे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जितने भी पैगंबर सभी पवित्र पदवी के हैं। हम लोग पैगंबर मोहम्मद के पैरोकार हैं। उनके ऊपर ईमान लाए हैं इसलिए नबी करीम की पदवी को सबसे ऊपर मानते हैं। ये जो गुस्ताखियां हो रही हैं, बहुत आम हो गईं हैं। यह तो जुल्म है। इसके खिलाफ कोई कार्रवाई भी नहीं हो रही है और न ही कानून बनाया जा रहा है। ऐसे तो मुल्क का पूरा माहौल ही खराब हो जाएगा।
विज्ञापन
बता दें कि पैगंबर मोहम्मद साहब पर भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा की टिप्पणी का समर्थन करते हुए यति नरसिम्हानंद सरस्वती ने एलान किया था कि वह 17 जून को दिल्ली की जामा मस्जिद जाएंगे और वहां कुरान के अलावा अन्य इस्लामी किताबों के हवाले से नूपुर शर्मा के बयान को सही साबित करेंगे।
इस पर आलिम मुफ्ती सलमान अजहरी ने उन्हें खुली बहस की चुनौती दी थी। इसीलिए मुफ्ती अजहरी शुक्रवार को जामा मस्जिद पहुंचे थे। उनके साथ समनानी मियां सहित और भी लोग थे। मुफ्ती अजहरी जामा मस्जिद में तकरीर कर रहे थे, तभी दिल्ली पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया था।