{"_id":"60bd1d8d8ebc3e380705f7f2","slug":"delhi-police-raid-in-fatehganj-west-in-search-of-smack-smuggler-bareilly-news-bly448870767","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मैक तस्कर की तलाश में फतेहगंज पश्चिमी में दिल्ली पुलिस का छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मैक तस्कर की तलाश में फतेहगंज पश्चिमी में दिल्ली पुलिस का छापा
विज्ञापन
demo photo
- फोटो : अमर उजाला
कुरतरा गांव में भी पहुंची पुलिस, तस्कर छतों से कूदकर भागे
विज्ञापन
उत्तराखंड पुलिस ने डाला डेरा, सप्ताह भर में दो बार दी दबिश
बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। स्मैक तस्करों की तलाश में दिल्ली पुलिस ने शनिवार को कस्बा फतेहगंज पश्चिमी और गांव कुरतरा में दबिश दी लेकिन तस्कर छतों से कूदकर भाग निकले। वहीं, उत्तराखंड में वांछित स्मैक तस्कर रिजवान की तलाश में उत्तराखंड पुलिस भी कस्बे में डेरा डाले हुए और दो बार उसके घर दबिश दे चुकी है। इसके चलते कस्बे के कई तस्कर घरों में ताला डालकर फरार हो गए हैं।
दिल्ली पुलिस ने तीन दिन पहले एक स्मैक तस्कर को पकड़ा था। पूछताछ के दौरान उसने बताया था कि स्मैक कस्बा फतेहगंज पश्चिमी के मोहल्ला और गांव कुरतरा के तस्करों की है। इसके बाद शनिवार को दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर निहित फोगाट, एएसआई अमित कुमार, प्रमोद कुमार और दो सिपाहियों ने अंसारी मोहल्ला में एक स्मैक तस्कर के घर दबिश दी। महिलाओं ने दरवाजा खोला लेकिन इस बीच तस्कर छत से कूदकर फरार हो गया। टीम कुरतरा गांव भी पहुंची लेकिन कोई हाथ नहीं आया। इसके चलते दोनों स्थानों से करीब दर्जन भर घरों में ताले लटक गए हैं, ये लोग स्मैक तस्करी में लिप्त बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड पुलिस ने डाला डेरा, सप्ताह भर में दो बार दी दबिश बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। स्मैक तस्करों की तलाश में दिल्ली पुलिस ने शनिवार को कस्बा फतेहगंज पश्चिमी और गांव कुरतरा में दबिश दी लेकिन तस्कर छतों से कूदकर भाग निकले। वहीं, उत्तराखंड में वांछित स्मैक तस्कर रिजवान की तलाश में उत्तराखंड पुलिस भी कस्बे में डेरा डाले हुए और दो बार उसके घर दबिश दे चुकी है। इसके चलते कस्बे के कई तस्कर घरों में ताला डालकर फरार हो गए हैं।