फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly to Delhi and Kushinagar flights stuck due to not getting slot

Bareilly News: स्लॉट में अटकी बरेली से दिल्ली की उड़ान, कुशीनगर के लिए नहीं मिल रहा विमान

Sat, 16 Nov 2024 04:24 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 16 Nov 2024 04:24 PM IST
सार

Bareilly News: मार्च में दिल्ली की फ्लाइट बंद हुई। इसका संचालन अब तक शुरू नहीं हो सका। बीते दिनों इंडिगो ने बरेली-दिल्ली फ्लाइट के संचालन की रूपरेखा बनाई, लेकिन दिल्ली एयरपोर्ट पर स्लॉट नहीं मिला।

विज्ञापन
Bareilly to Delhi and Kushinagar flights stuck due to not getting slot
बरेली एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नए साल में बरेली से दिल्ली और कुशीनगर की हवाई सेवा शुरू होने पर असमंजस बरकरार है। प्रयास के बावजूद संंबंधित एयरलाइंस को दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ान के लिए स्लॉट नहीं मिल रहा और कुशीनगर के लिए विमान ही उपलब्ध नहीं है।

विज्ञापन


दो वर्ष पूर्व बरेली एयरपोर्ट पर एक ही एप्रेन था, लेकिन उड़ान चार महानगरों के लिए होती थी। अब तीन एप्रेन होने पर भी उड़ान सिर्फ बंगलूरू और मुंबई तक सीमित है। मार्च में दिल्ली की फ्लाइट बंद हुई तो इसका संचालन अब तक शुरू नहीं हो सका। बीते दिनों इंडिगो ने बरेली-दिल्ली फ्लाइट के संचालन की रूपरेखा बनाई, लेकिन दिल्ली एयरपोर्ट पर स्लॉट नहीं मिला। दिल्ली एयरपोर्ट प्रबंधन ने नई फ्लाइट के लिए अभी ब्लॉक आवंटित नहीं किया है।
विज्ञापन


अब नए वर्ष में बरेली-दिल्ली की फ्लाइट शुरू होने की चर्चाएं हैं। हालांकि, जनवरी में कड़ाके की ठंड और कोहरा पड़ता है। ऐसे में ब्लॉक और स्लॉट मिलने पर भी जनवरी में उड़ान शुरू होने पर असमंजस है। इंडिगो एयरलाइंस के प्रतिनिधि का दावा है कि उच्चाधिकारी प्रयास कर रहे हैं। स्लॉट मिलते ही शेड्यूल जारी कर उड़ान शुरू की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

विमान उपलब्ध होने पर शुरू होगी उड़ान
बरेली से कुशीनगर तक हवाई सेवा के लिए इसी वर्ष जेटविंग्स एयरवेज को अनुमति मिली है। छह माह पहले उड़ान संबंधी सभी औपचारिकताएं पूरी की जा चुकी हैं। एयरपोर्ट अधिकारी अक्तूबर से उड़ान शुरू होने की उम्मीद जता रहे थे, लेकिन संबंधित एयरलाइंस के पास विमान की उपलब्धता कम है। इसके लिए प्रयास जारी है।

तो बिहार, नेपाल से जुड़ जाएगा कुमाऊं गेटवे
बरेली से कुशीनगर की हवाई सेवा शुरू होने पर बिहार, नेपाल और प्रदेश के पूर्वी जिलों के यात्रियों को राहत मिलेगी। बता दें कि मंडल के बरेली, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर, उत्तराखंड के नैनीताल, ऊधम सिंह नगर और आसपास के जिलों के तमाम लोगों का गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, बस्ती, संतकबीरनगर, आजमगढ़, मऊ, सिद्धार्थनगर, बलिया, बिहार के बेतिया, सिवान, गोपालगंज और नेपाल तक आना-जाना लगा रहता है।

इस साल नहीं शुरू हो सकी नई घरेलू उड़ान
वर्ष 2024 बीतने को है, पर बरेली एयरपोर्ट से कोई नई उड़ान शुरू नहीं हो सकी। बीते वर्ष जयपुर, उससे पहले मुंबई, बंगलूरू के लिए उड़ान शुरू हुई थी। जयपुर की फ्लाइट बीते वर्ष अनिश्चितकाल के लिए बंद हो गई। उड़ान बहाल होगी या नहीं, इस पर एयरलाइंस ने कोई रुख साफ नहीं किया। बता दें कि इस वर्ष एयरपोर्ट का विस्तार कर करीब दर्जन भर हवाई सेवा शुरू करने की तैयारी है। अमर उजाला ब्यूराे

दिल्ली से उड़ान के लिए नई फ्लाइट को अब तक स्लॉट नहीं मिला। कुशीनगर की उड़ान के लिए संबंधित एयरलाइंस को नए विमान की दरकार है। बरेली से घरेलू उड़ान बढ़ाने के लिए एयरलाइंस को आमंत्रित किया है। - अवधेश अग्रवाल, डायरेक्टर, बरेली एयरपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed