फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   delhi flight canceled without information

अचानक निरस्त हुई दिल्ली की फ्लाइट, परेशान हुए यात्री

Mon, 02 May 2022 12:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
delhi flight canceled without information
बरेली। दिल्ली से बरेली आने वाली फ्लाइट के अचानक निरस्त होने से शनिवार को यात्री खासा परेशान रहे। फ्लाइट न पहुंचने की वजह से बरेली से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को एयरपोर्ट से वापस लौटना पड़ा। फ्लाइट किन परिस्थितियों में निरस्त की गई इस बारे में एयरपोर्ट प्रशासन और एलायंस एयरलाइन के प्रतिनिधि कोई जानकारी नहीं दे सके।
विज्ञापन

नियमानुसार फ्लाइट निरस्त किए जाने की सूचना यात्रियों को करीब एक दिन पूर्व एसएमएस के जरिए एयरलाइन कंपनियों द्वारा भेजी जाती है, ताकि बेहद जरूरी यात्रा के लिए वे अन्य विकल्प चुन सकें। मगर शनिवार को एलायंस एयरलाइन की ओर से फ्लाइट निरस्त किए जाने की सूचना सुबह तक नहीं दी गई थी। लिहाजा 58 यात्री बरेली एयरपोर्ट पहुंच गए। दिल्ली से आने वालों को उनके परिजन भी रिसीव करने पहुंचे थे। दोपहर में मोबाइल पर फ्लाइट निरस्त किए जाने का मेसेज आया तो यात्री आक्रोशित हो गए। उन्होंने एयरलाइन प्रतिनिधि से संपर्क किया तो उन्होंने इस बाबत जानकारी होने से असमर्थता जता दी।
विज्ञापन

उधर, मुंबई से बरेली आने वाली फ्लाइट दो मई को निरस्त कर दी गई है। इसकी सूचना सभी यात्रियों को मेसेज के जरिए भेज दी गई है। इंडिगो एयरलाइन प्रतिनिधि साकेत के मुताबिक फ्लाइट निरस्त किए जाने की वजह का पता नहीं चल सका है। कंपनी ने यात्रियों को दो मई के बाद अगले तीन दिन तक किसी भी दिन यात्रा करने का विकल्प दिया है। दो मई के यात्रियों को बेंगलुरु वाया मुंबई की फ्लाइट में शिफ्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed