{"_id":"6a934527b2ab160e520dfbb4","slug":"delhi-airfares-drop-by-5000-after-the-festival-bareilly-news-c-4-bly1015-955991-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: त्योहार के बाद दिल्ली के हवाई किराये में पांच हजार की गिरावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: त्योहार के बाद दिल्ली के हवाई किराये में पांच हजार की गिरावट
Sun, 30 Aug 2026 02:16 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 30 Aug 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। त्योहार के बाद दिल्ली-बरेली के बीच हवाई किराये में पांच हजार रुपये तक की कमी आई है। रक्षाबंधन के दौरान दिल्ली-बरेली के बीच किराया 11 हजार और बंगलूरू का किराया 20 हजार रुपये के पार पहुंच गया था। एयरलाइंस के प्रतिनिधि का कहना है कि टिकटों की मांग के अनुरूप किराया घटता बढ़ता है।
रविवार को नोएडा से बरेली के बीच किराया 3,591 और बरेली-नोएडा का 6,258 रुपये है। 31 अगस्त को भी लगभग यही किराया है। एक सितंबर को दिल्ली से बरेली का किराया 5,402 रुपये और बरेली-दिल्ली का 5,761 रुपये है। इन दोनों रूटों पर सितंबर के पहले सप्ताह तक किराया पांच से सात हजार के बीच बना हुआ है।
बरेली-बंगलूरू के बीच रविवार को हवाई किराया 20,317 रुपये और बंगलूरू-बरेली के बीच नॉन स्टॉप उड़ान का किराया 14,660 रुपये है। हालांकि, टिकटों की मांग घटने के कारण सितंबर के पहले सप्ताह में किराया 13 से 16 हजार रुपये के बीच आ गया है। इस बीच बरेली-नवी मुंबई रूट पर किराये में खास उतार-चढ़ाव नहीं आया है। इस रूट पर किराया पहले की तरह ही छह से 10 हजार रुपये के बीच बना हुआ है।