फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Defective encroachment team removed illegal possession

अतिक्रमण हटाने निकली टीम ने हटाए अवैध कब्जे

Tue, 28 Mar 2017 01:26 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Tue, 28 Mar 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
Defective encroachment team removed illegal possession
Defective encroachment team removed illegal possession - फोटो : बरेली, अमर उजाला
सालों से अतिक्रमण का रोग मिटाने में नाकामी के बाद पुलिस, प्रशासन और नगर निगम की टीम ने एक बार फिर कोशिश की। इस दौरान संयुक्त टीम के सामने तमाम दिक्कतें आईं। कुछ अतिक्रमणकारियों को सूचना पहले ही मिल गई तो वे सामान समेटकर गायब हो गए। इंद्रा मार्केट में रोड पर कब्जा कर दुकान लगाने वालाें को खदेड़ दिया गया। कुछ दुकानदार सामान लेकर जिला अस्पताल के दूसरे परिसर में घुस गए। दुकानों के बाहर नाले के ऊपर बने अवैध कब्जे भी जेसीबी से तोड़ दिए गए। कुछ ने विरोध करने की कोशिश की तो पुलिस को देखकर ठंडे पड़ गए। जिला अस्पताल के अंदर चाय का स्टाल लगाने वाले को भी नहीं बख्शा गया। उनका भी सामान हटवा दिया गया। सिटी मजिस्ट्रेट मनोज के नेतृत्व में नगर निगम प्रभारी राजस्व राजनारायण कमल, जयपाल सिंह पटेल, हीरालाला व अन्य ने अतिक्रमण हटवाया। 
विज्ञापन

दुकान छोटी, सड़क को बनाते हैं शोरूम
नावल्टी से लेकर कुतुबखाना तक जिन दुकानदारों की पक्की दुकानें हैं, उन्होंने इतना अधिक सामान भर रखा है कि वह दुकान में भी नहीं आ पाता है। इसे सजाने के लिए वे फुटपाथ का प्रयोग करते हैं। सोमवार को जब नगर निगम सामान जब्त कर रही थी तो कुछ दुकानदाराें ने तो दो से तीन घंटे के लिए अपनी दुकानाें पर ताला लटका दिया। बड़े काउंटर व दुकान का सामान अंदर कर लिया और खुद भी बंद हो गए। 
विज्ञापन

पक्का निर्माण तोड़े बिना बढ़े आगे
जिला अस्पताल से आगे बढ़कर जब टीम पक्की दुकानों पर पहुंची तो यहां नाले के ऊपर पक्का निर्माण मिला। निगम की जेसीबी ने सड़क पर लगे तिरपाल और बांस की पट्टियों से बनी दुकानों को तो तोड़कर जब्त कर लिया, लेकिन पक्का निर्माण नहीं तोड़ा। हालांकि, लोगों के विरोध पर इसे भी तोड़ना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल के बाजार पर अभी भी नजर 
जिला अस्पताल के बाहर लगने वाले अवैध बाजार से जाम की समस्या होती है। पूरे दिन दुकानदार सामान छिपाकर टीम के जाने का इंतजार करते रहे। कुछ ने टीम के जाते ही दुकानें सजाना भी शुरू कर दीं, लेकिन पीछे से आए सिपाहियों ने खदेड़ दिया। इंद्रा मार्केट भी दोबारा लगने की आशंका है। 
ये हुई कार्रवाई:  13 काउंटर जब्त, 14 दुकान ध्वस्त, 56 ठेले हटवाए, 25 दुकानें हटवाईं 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed