फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Defect in railway track, Kashipur-Kasganj special stopped

Bareilly News: रेलवे ट्रैक में आई खराबी, काशीपुर-कासगंज स्पेशल रोकी गई

Fri, 04 Aug 2023 02:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 04 Aug 2023 02:00 AM IST
विज्ञापन
Defect in railway track, Kashipur-Kasganj special stopped
बरेली। बरेली-कासगंज रेल रूट पर मकरंदपुर स्टेशन के पास ट्रैक में खराबी की सूचना पर काशीपुर-कासगंज स्पेशल ट्रेन को स्टेशन से पहले रोक दिया गया। यहां ट्रेन करीब एक घंटे तक खड़ी रही। इस दौरान यात्रियों ने हंगामा किया। तकनीकी टीम ने ट्रैक पर परीक्षण किया। करीब एक घंटे बाद 11:20 बजे ट्रेन को 30 किमी प्रति घंटा के कॉशन पर रवाना किया गया।
विज्ञापन

काशीपुर-कासगंज 05335 स्पेशल ट्रेन जंक्शन से सुबह 9:45 बजे रवाना होकर 10:53 बजे बदायूं और 12:18 बजे कासगंज पहुंचती है। बृहस्पतिवार को यह ट्रेन काशीपुर से चलकर सुबह करीब 10 बजे जंक्शन पहुंची। रामगंगा और बमियाना के बाद मकरंदपुर स्टेशन पर ट्रेन को रोक दिया गया। दरअसल, काशीपुर-कासगंज स्पेशल के आगे गुजरी ट्रेन के लोको पायलट ने कंट्रोल रूम को सूचना दी थी कि ट्रैक में खराबी है। कुछ स्थानों पर ट्रेन झटके ले रही है। ऐसे में मकरंदपुर एसएस ने ट्रेन को ग्रीन सिग्नल नहीं दिया। पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रैक में खराबी की सूचना पर ट्रेन को रोका गया था। कॉशन 30 से बढ़ाकर 50 किमी प्रति घंटा कर दिया गया है। रेल पथ विभाग की टीमें पूरे ट्रैक की जांच करने में जुटी हुई हैं। सांसद धर्मेंद्र कश्यप के पीआरओ राहुल कश्यप ने डीआरएम रेनू यादव को सूचना दी। डीआरएम ने जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed