{"_id":"664fda423c4d845198081414","slug":"declared-power-cut-of-four-hours-lights-going-off-for-seven-hours-bareilly-news-c-4-bly1015-407094-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: चार घंटे की घोषित कटौती, सात घंटे गुल रही बत्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: चार घंटे की घोषित कटौती, सात घंटे गुल रही बत्ती
Fri, 24 May 2024 05:37 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Fri, 24 May 2024 05:37 AM IST
विज्ञापन
बरेली। भीषण गर्मी में शहर के पॉश इलाकों में सात-सात घंटे तक बिजली कटौती की जा रही है। सिविल लाइंस इलाके में बृहस्पतिवार को मरम्मत के नाम पर चार घंटे का शटडाउन लिया गया था पर सात घंटे तक बत्ती गुल रही। इससे लोग पसीने से तरबतर हुए। पुराना शहर के इलाकों में भी उपभोक्ताओं ने सात घंटे तक बिजली कटौती का सामना किया। शाम को आपूर्ति चालू की गई तो लो वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या बनी रही।
सिविल लाइन द्वितीय उपकेंद्र पर पैनल बदलने का काम किया गया। इस दौरान सिटी स्टेशन और कमल टाकीज फीडर की आपूर्ति सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक बंद रखी जानी थी, लेकिन यहां शाम छह बजे तक आपूर्ति सामान्य नहीं हो सकी। इस कारण सिविल लाइंस, पटेल चौक, चौपुला चौराहा, सिटी स्टेशन, मलूकपुर, नीम वाली मस्जिद, जुग्गन वाली गली और कुंवरपुर इलाकों में उपभोक्ताओं को परेशानी हुई।
पुराना शहर के कूंचा सीताराम, नवादा शेखान, कटरा चांद खां, बालजती, सैलानी, सूफी टोला, कंघी टोला इलाकों में भी लोकल फॉल्ट और ट्रिपिंग से उपभोक्ता परेशान रहे। सिटी स्टेशन फीडर का बंच केबल जलने और नीम वाली मस्जिद के पास ट्रांसफार्मर जलने के कारण संबंधित इलाकों में दिनभर समस्या बनी रही। किला, मढ़ीनाथ, जगतपुर, कैंट, कोहाड़ापीर इलाकों में भी उपभोक्ताओं को ट्रिपिंग और लो वोल्टेज की समस्या का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
हरुनगला उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में आने वाले दिनों में ट्रिपिंग, लो वोल्टेज और बिजली कटाैती से राहत मिलने के आसार है। उपकेंद्र से जुड़े 12 ट्रांसफार्मरों का लोड लक्ष्य नाम से बनाए गए नए फीडर पर ट्रांसफर कर दिया गया है। इससे 15 हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। बृहस्पतिवार को बाइफरकेशन के काम पूरे कर लिए गए। इस दौरान उपभोक्ताओं को ट्रिपिंग की समस्या का सामना करना पड़ा। हरुनगला उपकेंद्र के पवन विहार फीडर को दो हिस्सों में बांटने का काम पूरा कर लिया गया था। बृहस्पतिवार को उपकेंद्र के नए 10 एमवीए के ट्रांसफार्मर को राधा माधव उपकेंद्र से जोड़ दिया गया। ऐसे में यहां ओवरलोडिंग की समस्या खत्म हो जाएगी। राधा माधव उपकेंद्र को कटौती मुक्त करने के लिए भी शासन को लिखा गया है। रामगंगा नगर सेक्टर पांच, छह और नौ के लोड को भी डिवाइड किया गया है। टीपीनगर का भार राधा माधव उपकेंद्र पर डाला गया है। फाइक एन्क्लेव, आशियाना कॉलोनी और हरुनगला जूनियर हाईस्कूल के पास 400 केवीए ट्रांसफार्मर का भार भी डिवाइड कर दिया गया है। अधिशासी अभियंता गौरव शुक्ला ने बताया कि नए फीडर पर 12 ट्रांसफार्मरों का लोड डिवाइड होने के बाद ओवरलोडिंग और लोकल फॉल्ट की समस्या खत्म हो जाएगी।
सनसिटी उपकेंद्र के पीरबहोडा फीडर के बाइफरकेशन और वीसीबी लगाने के दौरान इलाके में सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक कटौती की गई। इसके बाद आपूर्ति सुचारु हुई, पर देर रात तक उपभोक्ताओं को ट्रिपिंग की समस्या परेशान करती रही। बिजली की मांग बढ़ने के कारण बुधवार रात और बृहस्पतिवार शाम को उपकेंद्र के ओवरलोड होने के कारण आपूर्ति बंद की गई। फीडर के बाइफरकेशन के कुछ काम अभी पूरे नहीं हो सके हैं। ऐसे में शुक्रवार को भी इलाके के लोगों को कटौती का सामना करना पड़ेगा।