फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Declare the alleged partner of Alliance Builders a land mafia

Bareilly News: एलायंस बिल्डर्स के कथित साझीदार को भूमाफिया घोषित कराएं

Sun, 18 Jun 2023 01:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jun 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
Declare the alleged partner of Alliance Builders a land mafia
बरेली। एलायंस बिल्डर्स के कथित साझीदार के खिलाफ डीएम और अन्य अधिकारियों से शिकायत की गई है। मामले में पुलिस और प्रशासन दोनों स्तर पर जांच शुरू कर दी गई है। हालांकि पुलिस का कहना है कि शिकायतकर्ता भी हिस्ट्रीशीटर है।
विज्ञापन

प्रेमनगर के बानखाना निवासी अशरफ ने अधिकारियों को दिए पत्र में राजेंद्रनगर निवासी शख्स पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पत्र में लिखा है कि यह शख्स एक प्रापर्टी डीलर के यहां पानी पिलाता था, लेकिन अब 500 करोड़ रुपये का मालिक बन गया है। वह एलायंस बिल्डर्स का साझीदार है और उस ग्रुप के साथ कई संपत्तियां भी खरीदी हैं।
विज्ञापन

बताया कि धर्मकांटा, पीलीकोठी, केडीएम व राजेंद्रनगर आदि कई जगह बेशकीमती प्लॉट पर उस एलायंस बिल्डर्स के इस कथित साझीदार ने अवैध कब्जा कर रखा है। कई बार शिकायत पुलिस और आयकर विभाग से की गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब डीएम, एसएसपी और सीएम पोर्टल पर शिकायत की गई है। इस शख्स को भूमाफिया घोषित करने की मांग की गई है। पत्र में मुंबई में हुए बड़े घोटाले से भी उस शख्स का नाम जोड़ा गया है। प्रेमनगर थाने में आई शिकायत की जांच फिलहाल कोहाड़ापीर चौकी प्रभारी कुलदीप कुमार को दी गई है। चौकी प्रभारी का कहना है कि शिकायतकर्ता हमारे क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर है।

चूंकि कैंट थाना प्रभारी एलायंस ग्रुप व उससे जुड़े लोगों की संपत्तियों की जांच कर रहे हैं, इसलिए अशरफ के शिकायती पत्र को भी कैंट थाना पुलिस के सुपुर्द करने पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed