फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Declaration of 10 Crore reward for Deepika in a fire

दीपिका को अग्निकुंड में झोंकने पर एक करोड़ के इनाम का एलान

Mon, 20 Nov 2017 02:16 AM IST
बरेली।
बरेली। Updated Mon, 20 Nov 2017 02:16 AM IST
विज्ञापन
Declaration of 10 Crore reward for Deepika in a fire
‌िपपिऊफिल्‍मम के ‌िवविराोध्‍ा में प्रदश्‍ाऱ्र्शन

विज्ञापन
फिल्म पद्मावती के विरोध में रविवार को क्षत्रिय समाज विरोध प्रदर्शन के दौरान युवा क्षत्रिय महासभा के प्रदेशाध्यक्ष भुवनेश्वर सिंह ने एलान किया कि दीपिका पादुकोण को अग्निकुंड में झोंकने वाले को एक करोड़ का इनाम दिया जाएगा। राजपूत महासभा के संरक्षक रिषिपाल सिंह ने चेतावनी दी कि क्षत्रिय किसी भी हालत में यह फिल्म नहीं चलने देगा। समाज के विभिन्न संगठनों ने संयुक्त रूप सेठ दामोदर दास पार्क में प्रदर्शन और नारेबाजी करते हुए फिल्म के कलाकारों के फोटो और पोस्टर फूंके और फिर एडीएम सिटी को एक ज्ञापन भी सौंपा। 
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के  आह्वान पर राजपूत महासभा समेत क्षत्रिय समाज के कई संगठन दोपहर 12:30 बजे नारेबाजी करते हुए सेठ दामोदर स्वरूप पार्क पहुंचे। यहां अग्निकुंड बनाकर पद्मावती फिल्म कलाकारों के फोटो और पोस्टर जलाए। राजपूत महासभा के संरक्षक रिषिपाल सिंह ने कहा कि पद्मावती फिल्म की कहानी में एतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़ करके क्षत्रिय समाज का अपमान किया गया है। क्षत्रिय समाज किसी भी हाल में फिल्म को नहीं चलने देगा। उन्होंने कहा कि जिन क्षत्राणियों ने हिंदुत्व और सतीत्व की रक्षा के लिए जौहर किया, उन्हें अपमानित करने की कोशिश की जा रही हैै। ऐसे लोगों को क्षत्रिय समाज कभी माफ नहीं करेगा। 
विज्ञापन

युवा क्षत्रिय महासभा के प्रदेशाध्यक्ष भुवनेश्वर सिंह ने कहा कि क्षत्रिय समाज का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने एलान किया कि जो व्यक्ति दीपिका पादुकोण को अग्निकुंड में जिंदा जलाएगा, उसे क्षत्रिय महासभा एक करोड़ रुपये का इनाम देगी। इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव सुखवीर सिंह भदौरिया, पूर्व विधायक सुमनलता सिंह, पूर्व सांसद राजवीर सिंह, जय गोविंद, नेपाल सिंह, धर्मवीर सिंह, राकेश चौहान आदि भी मौजूद रहे। इधर, महाराणा प्रताप सेवा समिति की शास्त्रीनगर में हुई बैठक में भी फिल्म का विरोध करते हुए रोष जताया गया। वक्ताओं ने कहा, समाज विरोधी तत्व सिनेमा के माध्यम से समाज में जहर घोलने का काम कर रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में राष्ट्रविरोधी संस्थाओं के पंजीकरण रद्द करने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed