फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Decided to build two power plants in the ground of the prison

जेल की जमीन में दो बिजली घर बनाने का फैसला

Fri, 23 Dec 2016 02:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Fri, 23 Dec 2016 02:19 AM IST
विज्ञापन
Decided to build two power plants in the ground of the prison
बिजली चोरी - फोटो : Bureau
राज्य मंत्रिमंडल ने फैसला लिया है कि जिला कारागार की 500-500 मीटर जमीन दो बिजली घरों को प्रदान की जाएगी। इनके लिए कई साल से जमीन तलाशी जा रही थी। नगर निगम से भी जमीन मांगी गई लेकिन नगर निगम ने इस इलाके में कोई जमीन न होने का हवाला देते हुए अपनी जमीन देने से इंकार कर दिया था। जिसके कारण इन दोनों जगहों पर 33/11 केवी के बिजलीघरों का निर्माण अधर में लटक गया था। अब जिला जेल बिथरी में शिफ्ट होने वाली है, उसी की खाली होने वाली जमीन में से यह जमीन ऊर्जा विभाग को हस्तांतरित कर दी जाएगी।
विज्ञापन

राज्य मंत्रिमंडल के फैसले में कहा है कि बरेली शहर में सुचारु रूप से विद्युत आपूर्ति के लिए मिशन अस्पताल के सामने 5000 वर्गमीटर भूमि जिला कारागार परिसर में मिलेगी। इसी तरह चैपुला चौराहा से सुभाष नगर थाना के सामने होते हुए बरेली जंक्शन वाले मार्ग पर 5000 वर्गमीटर भूमि जिला कारागार परिसर की भूमि उ0प्र0 यूपी पावर कारपोरेशन  को नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए दोनों विभागों के बीच आपसी सहमति हो गई है।
विज्ञापन

शहर में पर्याप्त बिजली आपूर्ति को चार बिजलीघर स्थापित किए जाने थे। उनमें से कोहाड़ापीर और हारुनगला के लिए पहले ही भूमि मिल गई थी। जिन पर बिजली विभाग की ओर से निर्माण कराया  जा रहा है। आज प्रस्तावित किए गए स्थानों पर जमीन की लंबे अर्से से तलाश थी जो कि आज राज्य मंत्रिमंडल का फैसला होने के बाद पूरी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन इलाकों को मिलेगा फायदा
सुभाषनगर, सिविल लाइन, रामपुर बाग, स्टेशन रोड, मिशन कंपाउंड, पुलिस लाइन रोड, इस्लामिया रोड, माल गोदाम रोड, चौपुला, बिहारीपुर, बब्बन खां पुर्वा, राजीव नगर, वीर भट्टी, बदायूं रोड, नेक पुर, मढ़ीनाथ आदि इलाके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed