फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Deceased Rohit's aunt was to get married, there was an atmosphere of mourning in the village

Bareilly News: हादसे में तीन मौतों के बाद गांव में नहीं आई बरात

Tue, 06 May 2025 02:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Deceased Rohit's aunt was to get married, there was an atmosphere of mourning in the village
शाही। सड़क हादसे में तीन किशोरों की मौत के बाद दूसरे दिन भी गांव में माहौल गमगीन बना रहा। मृतक रोहित की बुआ की सोमवार को आने वाली बारात भी नहीं आई।
विज्ञापन

बकैनिया वीरपुर गांव के रहने वाले किशोरों की टोली बैंड की ठेली व जनरेटर को लेकर आनंदपुर गांव वापस जा रही थी। गांव पहुंचने से पहले ही धनेटा-शीशगढ़ रोड पर तेज रफ्तार कार ने ठेली में टक्कर मार दी, जिससे कक्षा सात के 16 वर्षीय छात्र रोहित की मौके पर ही मौत हो गई। अस्पताल ले जाते समय मोहित व सचिन की मौत हो गई। पोस्टमाॅर्टम के बाद तीनों का अंतिम संस्कार रविवार शाम कर दिया गया था। रोहित बैंड मालिक हरिओम वर्मा के सगे भाई महेंद्र पाल का बड़ा पुत्र था। शनिवार की रात जब सड़क हादसा हुआ था। उससे एक घंटे पहले ही मृतक रोहित के पिता के सगे ताऊ की भी घर पर मौत हो गई थी। उनका अंतिम संस्कार भी रविवार सुबह कर दिया गया था।

अब बुधवार को आएगी बरात
सोमवार को मृतक किशोर रोहित की बुआ की शादी थी, जिसकी बरात दिल्ली से आनी तय थी। सड़क दुर्घटना होने के बाद दोनों परिवारों की रजामंदी से सोमवार को ऐसे गमगीन माहौल में बरात लाने और स्वागत करने की हिम्मत दोनों पक्ष नहीं कर पाए। दुल्हन के भाई राजवीर ने बताया कि मृतक रोहित के पिता उसके तहेरे भाई हैं। बहन गीता की बरात अब जरूरी संस्कार निपटने के बाद बुधवार को आएगी। बरात में गिने-चुने लोग ही आएंगे। बरात के लिए तय की गई बस, बैंड आदि की बुकिंग निरस्त कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed