{"_id":"68c60dc68da0cc9e2e0ee026","slug":"debris-was-spread-by-installing-pillars-drain-is-choked-road-is-jammed-bareilly-news-c-4-vns1074-725030-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: खंभे लगाकर फैला दिया मलबा... नाली चोक, सड़क पर लग रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: खंभे लगाकर फैला दिया मलबा... नाली चोक, सड़क पर लग रहा जाम
विज्ञापन
बरेली। मिनी बाइपास स्थित गांधीपुरम में विद्युत निगम की लापरवाही सामने आई है। शनिवार को वहां गहरे गड्ढे खोदकर दो खंभे लगाए गए। काम होने के बाद मलबा वहीं छोड़ दिया। इससे नागरिकों को काफी परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इससे नाली चोक हो गई है। सड़क पर भी जाम लग रहा है। क्षेत्रवासियों के मुताबिक, उन्होंने काम कर रहे सुपरवाइजर से मलबा साफ कराने के लिए कहा तो उसने जवाब दे दिया। कहा कि साफ-सफाई कराने का काम नगर निगम का है, हमारा नहीं।
तीसरे खंभे के लिए की खोदाई तो निकली गैस की पाइपलाइन
गांधीपुरम में ही तीसरा खंभा लगाने के लिए ऐसी जगह खोदाई की गई, जहां से गैस की पाइपलाइन गुजर रही थी। इसके बाद काम रोकना पड़ा। नगर निगम ने कुछ समय पहले ही इस सड़क का निर्माण कराया था, लेकिन विद्युत निगम की लापरवाही से उसे ताेड़ दिया गया। संवाद
--
खंभे लगाने का काम किस फर्म से कराया जा रहा है, इसको दिखवाएंगे। अगर इसमें कोई गड़बड़ी पाई गई तो संबंधित से जवाब-तलब होगा। अगर काेई फर्म काम करा रही है तो मौके से मलबा हटवाने की जिम्मेदारी भी उसी की है। - ज्ञान प्रकाश, मुख्य अभियंता