फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Debate on Chinmayananda bail application on 8 November

चिन्मयानंद की जमानत अर्जी पर 8 नवंबर को बहस, रिहाई के लिए अनुयायी कर रहे विशेष काम

Sat, 02 Nov 2019 09:03 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 02 Nov 2019 09:03 AM IST
विज्ञापन
Debate on Chinmayananda bail application on 8 November
सांकेतिक तस्वीर
दुष्कर्म के आरोपी चिन्मयानंद की जमानत के लिए 8 नवंबर को हाईकोर्ट में बहस पूरी होने के बाद फैसला होना है। उनके नजदीकी और अनुयायियों को उम्मीद है कि बहस के बाद चिन्मयानंद को जमानत मिल सकती है। उनकी रिहाई के लिए विशेष दुआएं की जा रही हैं।
विज्ञापन


पूर्व गृह राज्यमंत्री चिन्मयानंद पर एलएलएम की छात्रा से दुष्कर्म का आरोप है। इस पूरे मामले की जांच कर रही एसआईटी ने 20 सितंबर को उन्हें गिरफ्तार किया था, जिसके बाद से वह जेल में हैं। चिन्मयानंद की जमानत के लिए हाईकोर्ट में अर्जी लगाई जा चुकी है। 
विज्ञापन


पिछली तारीख पर दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं ने अपनी दलीलें पेश की थीं, जिन्हें सुनने के बाद हाईकोर्ट ने बहस पूरी करने और फैसले के लिए 8 नवंबर की तारीख तय कर दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


30 अक्तूबर को चिन्मयानंद की सीजेएम कोर्ट में पेशी थी। मगर आंख का इलाज कराने के लिए केजीएमसी लखनऊ जाने की वजह से उनकी पेशी नहीं हो पाई थी। सीजेएम कोर्ट ने भी उनकी रिमांड पेशी के लिए 8 नवंबर की तारीख तय की है। मुमुक्षु आश्रम में बने मंदिर में चिन्मयानंद के अनुयायी विशेष दुआएं कर रहे हैं। 

वकील ओम सिंह ने की चिन्मयानंद से मुलाकात
अधिवक्ता ओम सिंह ने शुक्रवार को भी जेल में चिन्मयानंद से मुलाकात की। उनका हालचाल जाना। मुकदमे को लेकर कुछ कानूनी विचार विमर्श भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed