फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Death of MBBS second year student in medical college in Shahjahanpur

UP News: मेडिकल कॉलेज की तीसरी मंजिल से संदिग्ध हालात में गिरकर एमबीबीएस छात्र की मौत, हत्या का आरोप

Sun, 06 Oct 2024 03:19 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, तिलहर (शाहजहांपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, तिलहर (शाहजहांपुर) Published by: श्याम जी. Updated Sun, 06 Oct 2024 03:19 PM IST
सार

शाहजहांपुर के निजी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस छात्र कुशाग्र प्रताप सिंह (22) की संदिग्ध परिस्थिति में छत से गिरने से मौत हो गई। गोरखपुर निवासी छात्र के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Death of MBBS second year student in medical college in Shahjahanpur
पुलिस व अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के तिलहर थाना क्षेत्र में लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बंथरा स्थित वरुण अर्जुन मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के छात्र कुशाग्र प्रताप सिंह (26) की संदिग्ध हालात में तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। उसका शव रविवार सुबह कॉलेज परिसर में हॉस्टल के पीछे खड़ंजे पर पड़ा मिला। मामले में पांच छात्रों से पूछताछ की गई। पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि छात्र खुद गिरा या धक्का देकर गिराया गया। 

विज्ञापन


गोरखपुर जिले के थाना शाहगंज के मोहल्ला राप्तीनगर निवासी अजय सिंह का इकलौते बेटे कुशाग्र ने वर्ष 2022 में एमबीबीएस में प्रवेश लिया था। रविवार सुबह लगभग सात बजे शव बॉयज हॉस्टल नंबर दो के पीछे पड़ा मिला। एसडीएम सदर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह और सीओ अमित चौरसिया समेत तिलहर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने उनके आने तक शव को हटाने से मना कर दिया। 
विज्ञापन


परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप 
दोपहर 12:30 बजे कुशाग्र के चचेरे भाई सूरज प्रताप सिंह, नवीन विजय सिंह और हिमांशु तोमर लखनऊ से आए। उन्होंने शव को देखकर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने मृतक का कमरा और तीसरे फ्लोर के खाली कमरे को सील कर दिया है। कुशाग्र का कमरा अस्त-व्यस्त था। शराब की एक बोतल टूटी पड़ी थी। एक बोतल भरी रखी थी। एक डंडा भी रखा मिला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी राजेश एस. ने बताया कि छात्र खुद गिरा या किसी ने धक्का दिया, इस बिंदु पर जांच की जा रही है। छात्र के आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

कैमरे खराब होने पर चचेरे भाई ने खड़े किए सवाल
कुशाग्र के चचेरे भाई सूरज प्रताप सिंह ने बताया कि तीन महीने पहले बरेली जाते समय यहां रुककर कुशाग्र से मिलने आए थे, तब चौकीदार ने सीसीटीवी कैमरे लगे होने की बात कहकर अंदर जाने से रोक दिया था। 

इसके बाद उसे हॉस्टल से बाहर बुलाया था। एक होटल पर उसे खाना खिलाया था। उस समय कैमरे ठीक थे। फिर अचानक खराब कैसे हो गए। उन्होंने सोची-समझी साजिश के तहत कुशाग्र की हत्या का आरोप लगाया है। 

पोस्टमार्टम हाउस पर आए  परिजनों के अनुसार, रात करीब  साढ़े नौ बजे पिता अजय कुमार सिंह से कॉल पर कुशाग्र ने बात  की थी। तब उसने हल्का खांसी-जुकाम होने की बात बताई थी। 

साढ़े पांच फुट की हैं दीवारें  
सूरज ने बताया कि हॉस्टल में साढ़े पांच फुट की दीवारें हैं। वहां से कूदकर अथवा धक्का देकर गिराया जा सकता है। उन्हें सरकार, विधायक, सांसदों व जिला स्तरीय अधिकारियों से ईमानदारी से कार्य करने की उम्मीद है।  बताया कि कॉलेज प्रबंधन की ओर से गड़बड़ लग रहा है। बिजनेसमैन लोगों ने कॉलेज बनाया है। उन्हें इससे लेना-देना भी नहीं है। शव लाने के लिए एंबुलेंस भेजी गई, वह भी तुरंत वापस भेजने का दबाव बनाया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed