फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   death of elephant from current

ट्रांसफार्मर का करंट लगने से हाथी की मौत, हड़कंप

Sun, 28 Jul 2019 02:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
death of elephant from current
पलियाकलां। दुधवा कॉरीडोर होते हुए घोला गांव के नजदीक गन्ने के एक खेत में पहुंचे नेपाली हाथी की करंट लगने से मौत हो गई। उसका शव शनिवार सुबह शव ट्रांसफार्मर के नजदीक ही पड़ा मिला है। वन विभाग के अधिकारियों का मानना है कि सूंड़ के ट्रांसफार्मर से छूने से तेज करंट लगा और तुरंत ही हाथी की मौत हो गई। इस घटना से दुधवा नेशनल पार्क प्रशासन में हड़कंप मचा है। दुधवा टाइगर रिजर्व की सठियाना रेंज से करीब 100 मीटर की दूरी पर पलिया रेंज के बफर जोन में निषादनगर घोला के राजेंद्र प्रसाद के गन्ने के खेत में बिजली ट्रांसफार्मर लगा है। शुक्रवार की रात को किसी समय हाथियों का झुंड इस खेत में पहुंचा। इनमें से ही एक हाथी की ट्रांसफार्मर से करंट लगने से मौत हो गई। हाथी की उम्र करीब 30 वर्ष से अधिक बताई जा रही है। घटना का पता चलने पर दुधवा पार्क के उपनिदेशक मनोज सोनकर सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। हाथी का शव जहां पड़ा था, उसकी सूंड खंभे से चिपकी हुई थी। इसलिए माना जा रहा है कि हाथी ने ट्रांसफार्मर में सूंड लगाई होगी, जिससे उसके करंट लग गया। शाम को हाथी के शव का पोस्टमार्टम किया गया, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की अधिकारिक पुष्टि की हो सकेगी।
विज्ञापन

हाथी की करंट लगने से मौत होने की ज्यादा संभावना है, क्योंकि मौके पर मिले साक्ष्य इसी बात की ओर इशारा कर रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की अधिकारिक पुष्टि की जा सकेगी। खंभे पर ट्रांसफार्मर काफी नीचे लगा है। -मनोज सोनकर, उपनिदेशक, दुधवा टाइगर रिजर्व
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed