फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Death lurks at every step in the city

Bareilly News: शहर में हर कदम पर मुंह बाए खड़ी मौत

Thu, 02 Apr 2026 02:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 02 Apr 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
Death lurks at every step in the city
बरेली। सेटेलाइट बस अड्डे के पास नाले में डूबकर हरदोई के तौहीद की मौत के बावजूद जिम्मेदारों ने सबक नहीं लिया। शहर के कई पुलों पर सुरक्षा इंतजाम न होने के कारण भी अक्सर हादसे होते रहते हैं। पुलों पर सीसी कैमरे भी नहीं लगे हैं। दोनों ओर की बाउंड्री महज डेढ़ मीटर ऊंची है। कई पुलों पर व्यू कटर भी नहीं लगे हैं और रेलिंग टूटी हुई हैं। कुल मिलाकर कहें तो हर कदम पर मौत मुंह बाए खड़ी है। चौपुला पुल का निर्माण 20 साल पहले हुआ था। इस पर अब तक व्यू कटर नहीं लगाए गए हैं। अक्सर चीनी मांझे की चपेट में आकर लोग घायल होते रहते हैं। सेटेलाइट पुल पर भी सुरक्षा के नाम पर सिर्फ डेढ़ मीटर की रेलिंग है। यहां भी व्यू कटर नहीं है। कुदेशिया पुल की रेलिंग भी कई स्थानों पर क्षतिगग्रस्त हो गई है।
विज्ञापन

आईवीआरआई के सामने से निकलने वाला वाई शेप पुल का एक छोर नैनीताल हाईवे और दूसरा शहर में इज्जतनगर स्टेशन के पास मिलता है। इस पुल पर भी व्यू कटर और सीसी कैमरे नहीं लगे हैं। पिछले साल इस पुल से बाइक सवार नीचे गिर चुका है।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन भगत सिंह ने बताया कि अटल सेतु, चौपुला और सेटेलाइट पुलों पर व्यू कटर लगवाने की प्रक्रिया चल रही है। पुलों के दोनों ओर की रेलिंग मानक के अनुसार डेढ़ मीटर है। चौपुला पुल के 30 ज्वाइंट पर पांच-पांच इंच तक का गैप : चौपुला पुल की काफी समय से मरम्मत नहीं हुई है। पुल के 30 एक्सपेंशन ज्वाइंट पर पांच-पांच इंच तक का गैप आ गया है। पुल की मरम्मत के लिए बजट तीन माह पहले स्वीकृत हो चुका है, अब तक ज्वाइंट भरने का काम शुरू नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन दिनों बरेली सिटी स्टेशन से दूल्हे मियां की मजार तक रोड का निर्माण चल रहा है। इस कारण लोक निर्माण विभाग ने तीन माह का डायवर्जन लिया है। ऐसे में चौपुला और अटल सेतु पर वाहनों का दबाव भी ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed