फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   death from current

कपड़ों पर प्रेस कर रहे भाजपा नेता की करंट से मौत

Fri, 23 Aug 2019 02:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
death from current
इस्लामनगर (बदायूं)। इस्लामनगर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह अपने कपड़ों पर प्रेस कर रहे बुजुर्ग की करंट लगने से मौत हो गई। इससे उनके परिवार में कोहराम मच गया। परिवार वालों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है। देर शाम शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। बुजुर्ग भाजपा के मंडल महामंत्री भी थे।
विज्ञापन

ग्राम निठाया निवासी सत्यपाल राणा (60) गुरुवार सुबह करीब सात बजे कहीं जाने की तैयारी में थे। इसलिए वह अपने कपड़ों पर प्रेस कर रहे थे। उसी समय अचानक सत्यपाल को करंट लग गया, जिससे वह बेहोश होकर गिर गए। इससे परिवार में हड़कंप मच गया। परिवार वाले सत्यपाल को तुरंत प्राइवेट अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवार वाले शव को अपने गांव ले गए। इसकी सूचना पर उनके रिश्तेदार और भाजपा के कई पदाधिकारी पूर्व विधायक दयासिंधु शंखधार, जिला महामंत्री जयदेवी शास्त्री, मंडल अध्यक्ष रामवीर शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष रामकिशन पहलवान, शरद बजाज, विनोद शर्मा, निग्मेश्वर मिश्रा, लीलाधर मौर्य, पुष्पेंद्र सिंह, बृजेश सिंह आदि पहुंच गए। उन्होंने परिवार वालों को सांत्वना दी। बाद में परिवार वालों ने देर शाम अंतिम संस्कार कर दिया। इस दौरान भाजपा के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed