फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Death came but nobody came to meet him for ten years

मौत आ गई मगर दस सालों से कोई अपना मिलने नहीं आया

Mon, 03 Aug 2020 01:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 01:52 AM IST
विज्ञापन
Death came but nobody came to meet him for ten years
देश में कोरोना के लगातार बढ़ते मामले - फोटो : iStock

मानसिक अस्पताल की ओर से मनोरोगी के स्वस्थ होने की परिजन को दी जा रही थी सूचना

विज्ञापन
बरेली। मानसिक अस्पताल में मनोरोगी महिला करीब दस साल पहले भर्ती हुई थी। करीब चार साल पहले वह पूरी तरह स्वस्थ हो चुकी थी। अस्पताल की ओर से उसके गाजियाबाद में रहने वाले परिजनों को सूचना भी दी गई, मगर कोई उसे लेने नहीं आया। आखिरकार छह दिन पहले वह संक्रमित हुई और परिजनों के आने से पहले ही उसे लेने मौत आ गई। मानसिक अस्पताल प्रशासन की ओर से शव की अंत्येष्टि कराई जाएगी।
जानकारी के मुताबिक, करीब दस साल पहले गाजियाबाद की रहने वाली युवती की शादी वहीं के एक युवक से हुई थी। युवक निजी कंपनी में काम करता था। शादी के दो साल बाद युवती की तबीयत अचानक खराब हुई और वह विक्षिप्त होने लगी। पास पड़ोस के डॉक्टरों को दिखाने पर भी जब दवाओं का कोई असर नहीं हुआ तो परिजनों ने उसे बरेली मानसिक अस्पताल में भर्ती करा दिया। मनोरोग की पुष्टि होने पर उसे भर्ती कर लिया गया।
विज्ञापन

बताते हैं कि वह खुद को ही चोटिल कर लेती थी। कई बार गंभीर चोटें लगने पर उसे जिला अस्पताल में भी भर्ती कराया गया था। मानसिक अस्पताल की नर्स उसका बेहतर ख्याल रखती थी, जिनसे उसे लगाव भी था। करीब चार साल पहले उसे डिस्चार्ज किया गया। परिजनों को सूचना दी गई, मगर उसे लेने कोई नहीं पहुंचा। परिजनों ने नंबर भी बदल दिया। मजबूरी वश वह अस्पताल में ही रही, जिसके बाद फिर से उसकी मानसिक हालत खराब होना शुरू हो गई। मौत की सूचना पर अस्पताल का स्टाफ भी उदास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ दिन पहले संक्रमण की हुई थी पुष्टि
रिपोर्ट के मुताबिक, युवती 26 जुलाई को संक्रमित मिली थी। उसकी हालत में लगातार गिरावट हो रही थी। दो जुलाई की सुबह करीब आठ बजे उसकी मौत हो गई। मानसिक अस्पताल के स्टाफ के मुताबिक, संक्रमित मिलने से दस दिन पहले उसकी तबीयत काफी खराब हो गई थी। जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से उसे लखनऊ रेफर किया गया था। लखनऊ में सैंपल की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई थी। उसे वापस अस्पताल भेज दिया गया था। निगेटिव रिपोर्ट के फेर में पड़कर स्टाफ बगैर किसी एहतियात के उसकी सेवा कर रहा था। 26 को संक्रमण की पुष्टि के बाद स्टाफ का सैंपल कराया गया तो अब तक करीब छह लोग संक्रमित मिल चुके हैं, जिन्हें कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अनलॉक कोरोना: सेना के दो और जवान समेत 153 मिले कोरोना संक्रमित

बरेली। सेना में कोरोना का फैलाव बढ़ता जा रहा है। शनिवार को 21 लोग संक्रमित मिलने के बाद रविवार को और दो जवानों में संक्रमण की पुष्टि हुई है, जो पर्सनल लाइंस ऑफ यूबी एरिया सिग्नल रेजीमेंट के हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, एंटीजन से हुई जांच में वह संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा रविवार को डेढ़ सौ लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई।
जिला सर्विलांस अधिकारी एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार के मुताबिक, रिपोर्ट में घंटाघर के दो, मढ़ीनाथ के तीन, सिविल लाइंस, संजय नगर के पांच-पांच, मोहल्ला कानून गोयान के दो, क्योलड़िया, मोहल्ला पारा के तीन-तीन, हार्टमन कॉलोनी का एक, सुभाष नगर, साहूकारा, शिवनगर के दो-दो, सनराइज एंक्लेव दो, सूर्योदय नगर चार, सिंघाई दो, सनसिटी दो, रीनामंड स्कूल तीन, मिर्ची टोला दो, चाहबाई तीन, मझगवां दो को कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है। इसके अलावा नगर पालिका, मोहल्ला महादेव, कर्मचारी नगर, एजाजनगर, परसौना, राजीव कॉलोनी, जगतपुर नई बस्ती, एकतानगर, इज्जतनगर, साहू गोपीनाथ इंटर कॉलेज, पुलिस लाइंस, राम वाटिका, प्यास सिरौली, केसरपुर, मेवा पट्टी, चक महमूद, सीबीगंज, सुरेश शर्मा नगर, आलमगिरी गंज, शाहाबाद, कुतुब ख्वाजा, बहेड़ी, एयर फोर्स गेट के पास, रामपुर गार्डन, बड़ा बाजार, सवाली नगर, महानगर, मिनी बाईपास, उमरसिया, कांधरपुर, मनकारा, ढकनी, रमपुरा, बझेड़ा, कटरा चांद खां, ग्रीन पार्क, भगवतीपुर, कांकरटोला, केला बाग, मलुकपुर, जगतपुर, ब्रह्मपुरी, छीपी टोला, आजादनगर, केशवपुर, भूता, बुखारपुरा समेत एक निजी अस्पताल में एक-एक संक्रमित मिले हैं।

किला छावनी में 13, सीएचसी क्यारा और फतेहगंज पश्चिमी में तीन हेल्थवर्कर संक्रमित

स्वास्थ्य कर्मियों के संक्रमित होने का सिलसिला भी नहीं थम रहा है। रविवार को आई रिपोर्ट में क्यारा सीएचसी पर एक और फतेहगंज पश्चिमी सीएचसी पर तैनात दो स्वास्थ्यकर्मियों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं संजयनगर स्थित विष्णु धाम कॉलोनी में रविवार को सात और किला छावनी में 13 संक्रमित मिले हैं। इससे क्षेत्र के लोगों में दहशत है। सूची में एक संक्रमित रामपुर जिले का भी है। वहीं एक अन्य संक्रमित को स्वास्थ्य विभाग ट्रेस नहीं कर पाया है। विभाग की ओर से संक्रमित व्यक्ति को तलाशा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed