{"_id":"66cfd106259aaca5aa0a7e67","slug":"death-by-burning-not-confirmed-viscera-safe-bareilly-news-c-4-bly1015-469143-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: जलकर मरने की पुष्टि नहीं, विसरा सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: जलकर मरने की पुष्टि नहीं, विसरा सुरक्षित
विज्ञापन
बरेली। भोजीपुरा में दुष्कर्म की शिकार छात्रा की मौत के बाद कई सवाल अनुत्तरित हैं, जिनका जवाब पुलिस को विवेचना में खोजना होगा। दोनों घटनाओं की सूचना में देरी और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट न होने से मामला उलझ गया है।
परिजनों के मुताबिक उनकी बेटी से दुष्कर्म जन्माष्टमी वाले दिन दोपहर में किया गया। कायदे में परिजनों को तत्काल इसकी शिकायत करनी चाहिए थी, पर दूसरे दिन ससुराल से लौटने के बाद भी छात्रा के पिता ने केवल आरोपियों के घर जाकर शिकायत की। पुलिस से शिकायत किए बिना ही कार्रवाई न होने की नाराजगी में छात्रा के आत्मदाह की सूचना कई सवाल खड़े कर रही है। छात्रा ने मंगलवार दोपहर 12 बजे आत्मदाह की कोशिश की और परिजन पुलिस को सूचना दिए बिना उसे लेकर अस्पतालों में घूमते रहे। इसके 12 घंटे बाद रात 12 बजे उन्होंने पुलिस को दुष्कर्म और फिर बेटी के आत्मदाह की सूचना दी।
पैनल से कराया पोस्टमार्टम
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छात्रा के साठ फीसदी जलने की पुष्टि हुई पर मौत की वजह साफ नहीं हुई। डॉक्टरों के पैनल ने प्रक्रिया पूरी की। विसरा जांच के लिए सुरक्षित रख दिया। किसी भी आशंका के लिहाज से स्लाइड भी बनाई गई। बताया जा रहा है कि इस तरह के भी संकेत मिले हैं कि मौत विषाक्त पदार्थ खाने से हुई हो और शव को बाद में जला दिया गया हो। विसरा की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
मुख्य आरोपी को लेकर फंसा पेच
पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा है जो आठवीं कक्षा का छात्र है। पुलिस उसी को मुख्य आरोपी मान रही है, जबकि किशोरी के परिजन फरार छात्र को मुख्य आरोपी बता रहे हैं। पुलिस ने दोनों लड़कों के बारे में जानकारी की तो पता लगा कि छोटी उम्र से ही वे बिगड़ गए हैं और कई हमउम्र लड़कियों से अश्लील हरकतें कर चुके हैं। उनके पास मोबाइल फोन भी हैं। पकड़े गए आरोपी का मोबाइल फोन आपत्तिजनक चीजों से भरा मिलने की बात सामने आई है। इनके घरवालों की छवि दबंग के तौर पर है। यही वजह थी कि मृतका के परिजन रिपोर्ट लिखाने से कतरा रहे थे। जबकि, आरोपी पक्ष एक व्यक्ति ने छात्रा के परिजनों पर ही गंभीर आरोप लगा दिए।