फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   death

पुलिस कर्मियों और मृतक के घरवालों में नोकझोंक, खींचतान में महिला घायल

Tue, 16 Jul 2019 08:54 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2019 08:54 PM IST
विज्ञापन
death
उझानी (बदायूं)। दोस्त के नाम समन लेकर पहुंचे दिल्ली पुलिस के सिपाही के पूछताछ करने के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मरे युवक रवि राठौर के शव को लेकर सोमवार रात परिवार वालों की पुलिस से खींचतान हुई। इससे रवि की बहन में चोटें भी आईं। बाद में पुलिस ने बलपूर्वक महिलाओं को हटाकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिवार वाले पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे।
विज्ञापन

बहादुरगंज मोहल्ला निवासी रवि राठौर (35) पुत्र स्व. छोटेलाल की मौत सोमवार को उस समय हो गई गई थी जब दिल्ली के आनंद पर्वत थाने का सिपाही विजय सिंह समन लेकर उसके घर पहुंचा था। समन रवि के दोस्त मोहल्ले के ही अजय का था, जिसके बारे में सिपाही ने उससे पूछा था। इसी दहशत में रवि की मौत हो गई थी। मामला हालांकि दिन में ही कोतवाली पुलिस के संज्ञान में पहुंच गया था लेकिन पुलिस ने शाम को घटनाक्रम के तूल पकड़े जाने की शंका पर अफसरों को अवगत करा दिया। अफसरों के निर्देश पर सोमवार रात में करीब 12 बजे कोतवाल विनोद कुमार चाहर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तो घरवालों ने पोस्टमार्टम या किसी अन्य कार्रवाई से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने यह बात नहीं मानी और शव को कब्जे में लेने की कार्यवाही शुरू की तो परिवार की महिलाएं भी भड़क गईं। महिलाओं ने पुलिस कर्मियों को रोकने का प्रयास किया। पुलिस कर्मियों और महिलाओं के बीच काफी देर तक नोकझोंक हुई। शव को लेकर खींचतान में मृतक की बहन मोरश्री उर्फ माधुरी (48) पत्नी नरेश निवासी गंजडुडवारा (कासगंज) घायल हो गई। पुलिस कर्मियों ने महिलाओं को बलपूर्वक हटाकर शव को कब्जे में लेने के बाद रात में जिला मुख्यालय भेज दिया। यहां तक कि मृतक के घरवालों को साथ नहीं ले जाया गया। मृतक की मां प्रेमवती ने मंगलवार को बताया कि पुलिस कर्मियों ने उसके साथ अभद्रता भी की। खींचतान में वह जमीन पर गिर पड़ीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट हार्टअटैक से बताई गई रवि की मौत
मंगलवार दोपहर हुए पोस्टमार्टम में रवि की मौत की वजह हार्टअटैक से बताई गई है। इसके बाद माना जा रहा है कि पुलिस कर्मी को देख उसका ब्लड प्रेशर बढ़ गया था, जिससे हार्टअटैक हो गया। मौत की वजह साफ हो जाने के बाद दिल्ली पुलिस के सिपाही ने भी राहत की सांस ली है। वह पोस्टमार्टम की जानकारी पाने के लिए दिन भर कोतवाली के पुलिस कर्मियों के संपर्क में भी रहा।

मृतक रवि के परिजनों ने ही कोतवाली पुलिस से शिकायत की थी। उसी के आधार पर पुलिस कर्मी शव को कब्जे में लेने के लिए रात में उसके घर पहुंचे तो महिलाओं ने विरोध किया। फिर भी शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया है। -विनोद कुमार चाहर, कोतवाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed