फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Deadly attack on organization official in front of police

Bareilly News: पुलिस के सामने संगठन पदाधिकारी पर जानलेवा हमला

Sun, 28 Dec 2025 02:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Deadly attack on organization official in front of police
नवाबगंज। करणी सेना के नगर अध्यक्ष अनिल गुप्ता पर पुलिस और स्थानीय लोगों की मौजूदगी में जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। घटना वार्ड नंबर 25 मोहल्ला दयालपुरा की है, जहां पारिवारिक विवाद को शांत कराने पहुंचे अनिल गुप्ता को ही हमलावर बना दिया गया।
विज्ञापन


प्रार्थी अनिल गुप्ता ने थाने में दी तहरीर में बताया कि बीते दिन केशव गुप्ता अपने चाचा हरिओम गुप्ता से झगड़ रहे थे। विवाद बढ़ता देख वह मौके पर पहुंचे और समझाने का प्रयास किया लेकिन केशव नहीं माने। स्थिति बिगड़ती देख अनिल गुप्ता ने पुलिस को सूचना दी जिस पर चीता मोबाइल मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


अनिल गुप्ता पुलिस से बातचीत कर ही रहे थे कि तभी केशव गुप्ता अचानक आगबबूला हो गया और पुलिस व स्थानीय लोगों के सामने ही उन पर जानलेवा हमला कर दिया। यही नहीं हमले के दौरान आरोपी ने धमकी भरे अंदाज में जान से मारने की बात कही। कोतवाल अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अनिल गुप्ता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और वीडियो फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है। आरोपी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed