फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   dead leopard found in forest, reason of death unknown

जंगल में मिला तेंदुए का शव, वन विभाग के अधिकारी हैरत में

Thu, 08 Nov 2018 03:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Updated Thu, 08 Nov 2018 03:45 PM IST
विज्ञापन
dead leopard found in forest, reason of death unknown
तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला

पीलीभीत में बराही रेंज के जंगल में गुरुवार को एक तेंदुए का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। टाइगर रिजर्व प्रशासन ने तेंदुए के शव को कब्जे में ले लिया। देर होने की वजह से गुरुवार को पीएम नहीं हो सका। टाइगर रिजर्व के अधिकारी प्रथम दृष्टया मौत की वजह आपसी संघर्ष बता रहे हैं।

विज्ञापन


टाइगर रिजर्व की बराही रेंज के अंतर्गत लंबे समय से आबादी क्षेत्र में तेंदुए की चहलकदमी जारी हैं। लगातार आबादी क्षेत्र में तेंदुए की दस्तक के चलते ग्रामीणों में आक्रोश भी पनप रहा है। इधर गुरुवार को बराही रेंज के जंगल क्षेत्र के अंतर्गत बाइफरकेशन बीट के कंपार्टमेंट 65 में एक नर तेंदुए का शव मिला है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सुबह करीब नौ बजे जंगल सीमा से सटी कॉलोनी की कुछ महिलाएं जंगल में लकड़ी बीनने गईं थीं। जंगल में घुसते ही महिलाओं की नजर तेंदुए के शव पर पड़ी। महिलाएं वापस आ गईं। इसके बाद गांव में जंगल के भीतर तेंदुए के शव पड़े होने की चर्चा फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना टाइगर रिजर्व के वन कर्मियों को भी मिल गई। इसके बाद टाइगर रिजर्व प्रशासन में खलबली मच गई। आननफानन में डिप्टी डायरेक्टर आदर्श कुमार बराही रेंज के स्टाफ के साथ मौके पर पहुंच गए। शव दो से तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। उसके शरीर पर कुछ हिस्से से बाल भी नुचे हुए थे। जिसके चलते अधिकारी आपसी संघर्ष में तेंदुए की मौत होने के कयास लगाए रहे हैं।      

बराही रेंज के जंगल में गश्त के दौरान वनकर्मियों ने तेंदुए का शव देख सूचना भेजी है। जिसके बाद मौके पर पहुंच शव की स्थिति का जायजा लिया है। नर तेंदुए के सभी अंग सुरक्षित हैं।

तेंदुए की मौत का असली कारण तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता लग सकेगा, लेकिन प्रथम दृष्ट्या आपसी संघर्ष में तेंदुए की मौत होना प्रतीत हो रहा है। शव को कब्जे में ले लिया गया है। शाम हो जाने के चलते अभी शव बरेली नहीं भेजा जा सका। शुक्रवार को इस बारे में तय किया जाएगा कि पोस्टमार्टम आईवीआरआई बरेली कराया जाएगा या डॉक्टर यहीं आएंगे।

- आदर्श कुमार, डिप्टी डॉयरेक्टर, पीटीआ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed