{"_id":"61a53d48d08d6e45a014fa36","slug":"dead-body-thrown-in-drain-after-killing-young-man-in-civil-lines-bareilly-news-bly4676382117","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिविल लाइंस में युवक की हत्या कर नाले में फेंका शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिविल लाइंस में युवक की हत्या कर नाले में फेंका शव
विज्ञापन
यहीं से बरामद हुआ युवक का शव।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार सुबह नगर निगम के सामने स्थित नाले में लाश दिखने पर लगी भीड़
पोस्टमार्टम में सिर में चोट लगने से मौत की पुष्टि, नहीं हो सकी शिनाख्त
बरेली। सिविल लाइंस में नगर निगम के सामने नाले में 30 वर्षीय युवक का शव मिला। पुलिस नाले में गिरने से मौत की आशंका जता रही थी लेकिन पोस्टमार्टम में मौत का कारण सिर में चोट बताया गया है। इस आधार पर उसकी हत्या करके शव नाले में फेंकने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सोमवार सुबह करीब आठ बजे नगर निगम के सामने स्थित डलावघर के पीछे लोगों ने नाले में कूड़े के बीच एक व्यक्ति का शव उतराते देखा। सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची और शव निकलवाया। मृतक के सिर में पीछे की ओर चोट का निशान था और उसकी पैंट आधी उतरी हुई थी। पुलिस का कहना था कि वह नाले के किनारे खड़े होकर टायलेट करते समय उसमें गिरा होगा और डूबने से मौत हो गई। तलाशी में मृतक की जेब से कुछ भी ऐसा सामान बरामद नहीं हुआ, जिससे शिनाख्त हो सकती। मौके पर जमा हुई भीड़ में भी कोई व्यक्ति उसकी शिनाख्त नहीं कर सका तो शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। दिन भर शिनाख्त का इंतजार करने के बाद शाम को उसका पोस्टमार्टम कराया गया।
मौत के बाद पानी में गिरने की पुष्टि
पोस्टमार्टम में युवक की मौत का कारण सिर में पीछे की ओर लगी चोट बताया गया है। फेफड़ों में पानी न मिलने के चलते कहा जा रहा है कि मौत होने के बाद ही उसे नाले में फेंका गया है। पोस्टमार्टम में मौत का समय भी एक दिन बताया गया है। इससे साबित होता है कि रविवार रात ही उसकी हत्या की गई है।
विज्ञापन
सीसीटीवी की शुरू हुई जांच
मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद रात करीब आठ बजे कोतवाली इंस्पेक्टर हिमांशु निगम फिर घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों से पूछताछ कर घटना के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बताया कि रविवार रात युवक के नाले के आसपास घूमने की पुष्टि हुई है। घटनास्थल के आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी निकलवाई जा रही है।
शिनाख्त के लिए शेयर किए गए फोटो
कोतवाली इंस्पेक्टर ने बताया कि मृतक की मौत की सूचना दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। उसकी शिनाख्त के लिए विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुप समेत अन्य माध्यमों से फोटो शेयर किया जा रहा है। 72 घंटे तक शिनाख्त का इंतजार किया जाएगा, फिर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।