फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Dead body of youth found on the banks of Kichha river, suspicion of murder

Bareilly News: किच्छा नदी के किनारे युवक का मिला शव, हत्या की आशंका

Sat, 21 Dec 2024 01:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found on the banks of Kichha river, suspicion of murder
शेरगढ़। फाइल फोटो मृतक सूरजपाल
शेरगढ़। हल्द्वानी से किसी प्रतियोगिता का पेपर देकर बाइक से घर लौट रहे 25 वर्षीय युवक की शुक्रवार की रात थाना क्षेत्र के गांव पनबड़िया बरगमा मार्ग और किच्छा नदी के समीप संदिग्ध परिस्थितियों में शव पड़ा मिला। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

परिजनों का आरोप था कि सूरजपाल के चेहरे पर किसी धारदार हथियार जैसे चाकू या तलवार आदि से कटने के निशान थे। पुलिस को मौके से बाइक, मोबाइल फोन व रुपये सब कुछ गायब मिला है। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं, लेकिन परिजन किसी के साथ दुश्मनी होने से भी इन्कार कर रहे हैं। फिलहाल, हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन

शेरगढ़ पुलिस को ग्रामीणों के माध्यम से सूचना मिली कि पनबड़िया बरगमा मार्ग स्थित किच्छा नदी के किनारे युवक का शव मिला है। सूचना पर घटनास्थल का एसपी देहात उत्तरी मुकेश कुमार मिश्रा, सीओ मीरगंज गौरव सिंह ने मौका मुआयना किया। पुलिस ने युवक की पहचान सूरजपाल पुत्र बनवारी लाल, गांव केशवपुर गुलड़िया, शीशगढ़ के रूप में की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि सूरजपाल मानपुर के गांव स्थित एक इंटर कॉलेज में निजी अध्यापक था। सूरजपाल ने बीएससी और बीएड कर लिया था। वह घर से सुबह बृहस्पतिवार को बाइक से उत्तराखंड के हल्द्वानी में प्रतियोगी परीक्षा देने के लिए घर से निकला था, लेकिन उसने अपनी बाइक को बहेड़ी स्थित अपने तहेरे भाई महेंद्रपाल के कमरे पर खड़ी कर किसी अन्य वाहन की मदद से परीक्षा देने हल्द्वानी चला गया। वहां से शुक्रवार को बहेड़ी लौटकर बाइक लेकर रात करीब आठ बजे गांव जाने के लिए निकला था। इसी बीच उसके मौत की सूचना मिली।

दो भाई व एक बहन में बीच का था सूरजपाल
समाचार लिखे जाने तक परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। सूरजपाल दो भाई और एक बहन थे। बड़ा भाई मुकेश गत्ता फैक्टरी में रुद्रपुर में नौकरी करता है। बहन की शादी हो गई है। मां माल देई व अन्य परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed