{"_id":"66aebf8add5816fa920bdb04","slug":"dead-body-of-youth-found-in-pond-under-suspicious-circumstances-bareilly-news-c-4-1-bly1039-452663-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: संदिग्ध हालात में तालाब में मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: संदिग्ध हालात में तालाब में मिला युवक का शव
विज्ञापन
मीरगंज। थाना क्षेत्र के मीरगंज-सिरौली रोड पर समसपुर के पास कुंडा में शनिवार को शाम एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में तालाब से बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवक 26 जुलाई से ही घर से बिना बताए निकला था। परिजनों ने मीरगंज थाने में युवक के लापता होने की मौखिक सूचना दी थी।
पुष्पेंद्र (25) पुत्र निरंजन निवासी मनकरा हरदासपुर थाना सिरौली का मूल निवासी है। कुछ दिन से मीरगंज के ललितपुरी मोहल्ले में अपने भाई भाभी के साथ रह रहा था। शनिवार शाम के समय कुछ लोग कुंडा के पास बैठे थे, तो उन्होंने पानी में युवक को उतराता हुआ देखा। सूचना पर आई पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। जब उसकी शिनाख्त कराई तो वह मोहल्ला ललितपुरी निवासी निरंजन का पुत्र पुष्पेंद्र निकला। वहीं, कुछ लोगों ने दबी जुबान से युवक की हत्या कर शव तालाब में फेंके जाने की बात की है। जिस जगह पर शव मिला है, वहां से थोड़ी दूर एक गांव में पुष्पेंद्र की ससुराल बताई जा रही है।
प्रभारी निरीक्षक कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। संवाद