फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Dead body of youth found in ditch, suspicion of murder

Bareilly News: खाई में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Sun, 19 Jan 2025 01:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found in ditch, suspicion of murder
बिनावर (बरेली)। शनिवार सुबह बरेली हाईवे पर बिनावर थाना क्षेत्र के गांव बरखेड़ा में शनि मंदिर के पास सड़क किनारे खाई में एक युवक का शव मिला। शव की पहचान न हो सकी। मृतक की जैकेट से तंबाकू की खाली पुड़िया मिली। आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कर रात में शव खाई में फेंक दिया गया।
विज्ञापन

युवक के दाहिने हाथ पर अंकित नाम लिखा है और बाएं हाथ पर ओम का निशान है। इससे साफ है कि युवक का नाम अंकित है। वह कहां का रहने वाला है यह पता नहीं चल पा रहा है। युवक के जैकेट की जेब से चार हाथी गोला तंबाकू के खाली पाउच, एक 10 रुपये के नोट का सिक्का निकला। युवक नीली जींस, नीला अंडरवियर, काली बनियान और सफेद चेक की शर्ट पहने था। वह काली और सफेद-लाल रंग की जैकेट पहने था। आशंका जताई जा रही है कि गला दबाकर युवक की हत्या के बाद उसे सड़क किनारे खाई में फेंक दिया गया।
विज्ञापन


इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अशोक कंबोज ने बताया कि शव पर चोट का कोई निशान नहीं है। फिलहाल शव की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगा कि हकीकत क्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन



तो क्या बाहर से लाकर फेंके जा रहे शव
- 25 दिसंबर 2024 को बिनावर के गांव सिकरोडी की नहर में भी व्यक्ति का शव बरामद हुआ था। उस शव की भी शिनाख्त नहीं हो सकी है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि एक महीने में दो शव मिले हैं। दोनों की हत्या कर शव फेंकने के कयास लगाए जा रहे हैं लेकिन शिनाख्त न होने से साफ है कि कहीं बाहर हत्या कर यहां लाकर तो शव नहीं फेंके जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed