{"_id":"6705ce38e63f1d46cd0396f6","slug":"dead-body-of-young-man-found-hanging-in-house-bareilly-news-c-186-1-sbly1011-101308-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: घर में फंदे पर लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: घर में फंदे पर लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
भमोरा। मृतक का फाइल फोटो-स्वजन
भमोरा। थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक की मंगलवार सुबह संदिग्ध हालात में घर में फंदे से लटकता शव मिला। परिजनों ने गांव के ही चार लोगों पर बेटे को मारकर फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना क्षेत्र के इस्लामाबाद गांव निवासी राकेश पुत्र गंगा सिंह ने बताया कि वह चार भाई हैं। उनके तीन भाई आंवला में व वह गांव में रहते हैं। उसके पिता गंगा सिंह रिटायर्ड इफको कर्मचारी हैं। पिता ने एक वर्ष पूर्व गांव की कुछ जमीन बेंच दी थी, जिसका विरोध किया था। तभी से पिता से संबंध खराब चल रहे थे। इसी बीच पिता ने उनके पैतृक घर को गांव के ही एक व्यक्ति को बेच दिया। उसी पुराने घर में उसके जानवर व उनका चारा रखा जाता था।
सोमवार को उक्त व्यक्ति ने उनसे घर खाली करने को कहा, जिसपर उन्होंने एक बार पिता से बातकर घर खाली करने की बात कही। इसपर उक्त व्यक्ति गाली देने लगा। बड़े बेटे पंकज ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस दोनों पक्षों को थाने लेकर गई, जहां पुलिस ने आगे से विवाद न करने की हिदायत देकर छोड़ दिया। गांव पहुंचने पर बेटे पंकज को धमकी दी गई। मंगलवार सुबह वह व उसकी पत्नी बेटी सहित पुराने घर में जानवरों को चारा डालने चले गए। सारा काम निपटाने के बाद जब वह बेटे के कमरे में पहुंचे तो वह फंदे पर मिला। संवाद