फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Dead body of villager found floating in pond

Bareilly News: तालाब में उतराता मिला ग्रामीण का शव

Wed, 11 Sep 2024 03:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
Dead body of villager found floating in pond
पंडोल मिट्टी लेने की बात कहकर घर से निकले थे, परिजनों ने रंजिश से किया इन्कार
विज्ञापन

भोजीपुरा। एक दिन पूर्व घर से निकले प्रहलादपुर निवासी 47 वर्षीय धर्मवीर का शव मंगलवार सुबह चपटा तालाब में उतराता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। हालांकि परिजनों ने किसी रंजिश से इन्कार किया है।
भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव प्रहलादपुर निवासी धर्मवीर सोमवार सुबह 11 बजे पंडोल मिट्टी लाने की बात कहकर घर से निकले थे। रात तक नहीं लौटे तो परिजनों ने सुबह तलाश की। तभी प्रातः दस बजे प्रहलादपुर से एक किलोमीटर उत्तर की दिशा में चपटा तालाब में लोगों ने धर्मवीर के शव को उतराता हुआ देखा। सूचना पर भोजीपुरा थाने से एसआई सुखदेव सिंह मौके पर पहुंचे। शव को तालाब से निकलवाया। पुलिस की सूचना पर फॉरेंसिक लैब की टीम भी मौके पर आ गई। टीम ने भी गहनता से निरीक्षण किया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक प्रवीन सोलंकी ने बताया कि धर्मवीर चिकनी मिट्टी लेने तालाब पर गया था। पैर फिसलने से गहरे पानी में चला गया, जिससे पानी में डूबकर उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना कारण का सही पता चलेगा। धर्मवीर के पुत्र विजय पाल ने किसी रंजिश से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह माह पूर्व छोटे भाई की हुई थी मौत
पांच माह पूर्व धर्मवीर के छोटे भाई महेंद्र शर्मा का शव 12 अप्रैल को भोजीपुरा के गांव घंघोरा-घंघोरी के नाले में पड़ा मिला था। अब छह माह के भीतर दोनों सगे भाइयों की मौत से ग्रामीण हैरान है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed