फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Dead body of farmer drowned in Ramganga found on third day

Bareilly News: इंटर की छात्रा का हाथ पकड़ा, अपहरण की धमकी

Thu, 28 Sep 2023 02:12 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 28 Sep 2023 02:12 AM IST
विज्ञापन
Dead body of farmer drowned in Ramganga found on third day
हाफिजगंज। कोचिंग से घर लौट रही इंटर की छात्रा के साथ ई-रिक्शा पर दूसरे समुदाय के युवक ने छेड़खानी कर दी। उसका हाथ पकड़ लिया जब उसने विरोध किया तो भाइयों के साथ घर में घुसकर अपहरण की धमकी दी। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

मामला थाना क्षेत्र के एक गांव का है। छात्रा ने पुलिस को बताया कि वह बरेली के एक कॉलेज में इंटर की छात्रा है। मंगलवार शाम वह कस्बे से कोचिंग पढ़कर ई-रिक्शा से अपने घर आ रही थी। रास्ते में गांव का आसिफ उसके पास की सीट पर आकर बैठ गया। बुरी नीयत से उसने हाथ पकड़ लिया। छात्रा ने गांव के पास पहुंचकर शोर मचाया तो भीड़ एकत्र हो गई। इसके बाद छात्रा घर आ गई। इधर, सरेआम हुई बेइज्जती से बौखलाया आरोपी अपने भाई यूनुस और तैयब के साथ छात्रा के घर में घुस आया। आरोप है कि उक्त तीनों लोगों ने छात्रा व उसकी मां के साथ मारपीट कर छात्रा का घर से अपहरण कर ले जाने की धमकी दी। शोर-शराबा होने पर आरोपी फरार हो गए। छात्रा की तहरीर पर थाना हाफिजगंज पुलिस ने आरोपी आसिफ यूनुस व तय्यब के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए दबिश दी लेकिन तीनों फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के कुछ संबंधियों को हिरासत में लिया है। थाना प्रभारी चेतराम वर्मा ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed