फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Dead body of Bareilly youth found in ditch on highway side

Bareilly News: हाईवे किनारे खाई में मिला बरेली के युवक का शव

Fri, 26 Jul 2024 06:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 06:09 AM IST
विज्ञापन
Dead body of Bareilly youth found in ditch on highway side
घटना स्थल पर जांच करती पुलिस। संवाद
बिनावर(बदायूं)। बरेली-बदायूं हाईवे के किनारे बृहस्पतिवार सुबह मलगांव रेलवे क्रॉसिंग और इकरामनगर पौ गौटिया गांव के बीच खाई में शोएब सिद्दीकी (40) का शव पड़ा मिला। नजदीक में उनकी बाइक, मोबाइल फोन, पर्स और कुछ दवाइयां भी पड़ी थीं। पुलिस का अनुमान है कि शोएब बदायूं की ओर आ रहे होंगे। तभी अचानक उनकी हालत खराब हो गई। वह बाइक छोड़कर खाई में लेट गए और यहीं पर उनकी मौत हो गई। पुलिस ने उनके शव का पोस्टमार्टम कराया है। शोएब सिद्दीकी बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र के मोहल्ला नवादा शेखान के रहने वाले थे। परिजनों का कहना है कि वह प्राॅपर्टी डीलिंग का काम करते थे। इंस्पेक्टर श्रीकांत शर्मा ने बताया कि बाइक सवार के शरीर पर कोई निशान नहीं मिला है। ऐसा लग रहा है कि उनकी मौत हार्टअटैक से हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed