{"_id":"66a19b8535edf0ca780f0286","slug":"dead-body-found-floating-in-pond-bareilly-news-c-4-1-bly1039-446097-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: तालाब में उतराता मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: तालाब में उतराता मिला शव
विज्ञापन
मीरगंज। बुधवार शाम छह बजे शाही थाना क्षेत्र के गांव आनंदपुर के तालाब में एक 36 वर्षीय युवक का शव उतराता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
धर्मेंद्र गांव आनंदपुर में अपने नाना केशो राम के घर पर तीस साल से रह रहा था। उसकी पत्नी रामप्यारी ने बताया कि पति धर्मेन्द्र मंगलवार शाम को साप्ताहिक बाजार से सब्जी खरीदकर घर देकर गांव के पूर्व में खेतों की तरफ चले गए, जब पूरी रात वापस नहीं आए तो खोजबीन की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। बुधवार को गांव के पूर्व में स्थित तालाब में उनका शव मिला।
सूचना पर थानाध्यक्ष शाही अमित कुमार बालियान अधीनस्थों के साथ मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकलवाकर धर्मेन्द्र के रूप में शिनाख्त कराई। पत्नी ने तहरीर में बताया कि उसके पति की किसी तरह तालाब में गिरकर डूबने से मौत हुई है। उसकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। धमेंद्र के परिवार में पत्नी रामप्यारी, एक पुत्र और तीन छोटी बच्चियां हैं। संवाद