फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   dead Bodies of three friends found while landing in river uproar in family bodies sent for postmortem

बरेली: नदी में उतराते मिले तीन दोस्तों के शव, परिजनों में मचा कोहराम, पोस्टमार्टम के लिए भेजे शव

Wed, 07 Jul 2021 02:41 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Wed, 07 Jul 2021 02:41 PM IST
सार

बरेली के बहेड़ी क्षेत्र के मोहल्ला पंजाबी कालोनी निवासी जैनुल 20 पुत्र जलीस ठेकेदार, औसाफ 21 पुत्र मोहम्मद  शोएब, मोहम्मद जामिन 19 पुत्र जाकिर अली मंगलवार दोपहर 12 बजे से घर से गायब थे। तीनों आपस में दोस्त थे। 

विज्ञापन
dead Bodies of three friends found while landing in river uproar in family bodies sent for postmortem
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में बुधवार को तीन दोस्तों के शव नदी में उतराते मिले। शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। वहीं परिजनों को जब पता चला तो चीख पुकार मच गई। 

विज्ञापन


बरेली के बहेड़ी क्षेत्र के मोहल्ला पंजाबी कालोनी निवासी जैनुल 20 पुत्र जलीस ठेकेदार, औसाफ 21 पुत्र मोहम्मद  शोएब, मोहम्मद जामिन 19 पुत्र जाकिर अली मंगलवार दोपहर 12 बजे से घर से गायब थे। तीनों आपस में दोस्त थे। 
विज्ञापन


शाम तक तीनों घर नहीं पहुंचे तो उनके परिजन तलाश में जुट गए, लेकिन देर रात तक कुछ पता नहीं लगा। बुधवार सुबह आठ बजे तीनों के शव हरहरपुर घाट पर किच्छा नदी में उतराते मिले। उनकी नाक से भी खून बह रहा था। परिजनों में कोहराम मच गया है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन ने शवों की शिनाख्त कर हत्या की आशंका जताई है। पुलिस उनकी डूबने से मौत मान रही है। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed