फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   dead bodies of mother and daughter found in the house

घर में मिले मां-बेटी के शव

Sat, 14 Aug 2021 01:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 01:16 AM IST
सार

पति से अलग मायके में रह रही थी महिला, मां ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस ने आत्महत्या बताई
 

विज्ञापन
dead bodies of mother and daughter found in the house
हर्षिता (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

विस्तार

नग्न हालत में था बेटी का शव, घर में जहर के कई पाउच भी मिले
विज्ञापन

पुलिस ने महिला के पति और बेटे से की पूछताछ

फरीदपुर। परा मोहल्ले में शुक्रवार दोपहर एक घर में मां-बेटी के मृत मिलीं। जीएनएम की पढ़ाई कर रही 18 वर्षीय हर्षिता का नग्न शव गैलरी और उसकी मां 37 वर्षीय कल्पना शर्मा उर्फ निधि का शव कमरे में पड़ा मिला। कल्पना की मां का आरोप है कि दोनों की हत्या की गई है, हालांकि पुलिस इसे खुदकुशी का मामला बता रही है।
परा मोहल्ले में पुराना रामलीला के पास रहने वाले मुकेश शर्मा एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। उनके परिवार में पत्नी कल्पना, बेटी हर्षिता और एक बेटा लवी है। कल्पना और मुकेश में शक की वजह से अलगाव चल रहा था। इसी वजह से करीब साल भर से कल्पना परा मोहल्ले में ही बरगद के पास मायके में अपनी मां माधुरी के साथ रह रही थी। हर्षिता बरेली के एक हॉस्टल में रहकर जीएनएम की पढ़ाई कर रही थी। मुकेश अपने बेटे लवी और पुत्रवधू के साथ रहते हैं। पुत्रवधू इन दिनों मायके गई हुई है।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे मुकेश के भाई योगेश के घर में निर्माण कर रहे मिस्त्री वीरेंद्र ने उन्हें फोन करके बताया कि उनकी पत्नी और बेटी घर में पड़ी हैं। लगता है कि उनकी मौत हो गई। मुकेश ने यूपी 112 पर फोन किया तो इंस्पेक्टर विजय प्रताप सिंह फौरन मौके पर पहुंचे। कल्पना का शव घर के कमरे और हर्षिता का गैलरी में पड़ा हुआ था। हर्षिता का शव पूरी तरह नग्न था। पुलिस ने घर को पूरी तरह अपने घेरे में ले लिया। न मोहल्ले के लोगों को अंदर जाने दिया, न मीडिया को। इसके बाद आनन-फानन दोनों के शव पोस्टमॉर्टम को भेज दिए। मोहल्ले वालों ने बताया कि योगेश के घर में निर्माण के लिए पानी मुकेश के घर से लिया जा रहा था। जब मिस्त्री वीरेंद्र पानी लेने वहां गया तो उसने दोनों के शव पड़े देखे थे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन पहले बेटी को लेकर गई थी मां

कल्पना की मां माधुरी ने बताया कि वह दो दिन पहले ही हर्षिता को बरेली से लेकर उनके पास गई थीं। जानकारी मिलने पर कल्पना का बेटा लवी वहां पहुंचा। मां-बेटी से उसने मारपीट की और फिर दोनों को घर ले गया। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके दामाद ने ही कल्पना और हर्षिता की हत्या की है। इसके बाद पुलिस ने मुकेश को हिरासत में ले लिया। लवी से भी पूछताछ की गई।

सीओ बोले- दोबारा करेंगे घटनास्थल का मुआयना

सीओ फरीदपुर राजकुमार मिश्र ने बताया कि मौके पर संघर्ष का कोई प्रमाण नहीं मिला है। दोनों शवों पर चोट का कोई निशान भी नहीं है। प्रथमदृष्टया आत्महत्या की बात सामने आई है लेकिन युवती का शव नग्न मिलना संदेह पैदा कर रहा है। मौके से जहर के कई पाउच बरामद हुए हैं लेकिन कोई ऐसा बर्तन नहीं मिला है, जिसमें जहर पीने का कोई सुबूत हो। शनिवार को वह घटनास्थल पर जाकर दोबारा जांच पड़ताल करेंगे।

इन सवालों का नहीं मिला जवाब

  • - हर्षिता घर में पूरी तरह नग्न अवस्था में मिली। पुलिस का कहना है कि वह नहा रही थी लेकिन लोगों का कहना है कि अगर वह नहा रही थी तो शव बाथरूम में मिलना चाहिए न कि गैलरी में।
  • - घर में जहर के कई पाउच मिले हैं लेकिन ऐसा कोई बर्तन नहीं मिला जिसमें जहर घोलकर पीने की पुष्टि हुई हो।
  • - हर्षिता का मल निकल गया था जबकि आमतौर पर जहर खाने के मामले में मल नहीं निकलता है।
  • - पुलिस ने मीडिया को घटनास्थल के हालात का जायजा नहीं लेने दिया।
  • - मां-बेटी ने अगर एकसाथ जहर खाकर खुदकुशी की तो दोनों के शव अलग-अलग क्यों मिले।

प्रथमदृष्टया आत्महत्या की बात सामने आ रही है। मौके से जहर के पाउच भी मिले हैं। मृतका के पति से भी पूछताछ की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट होगी। - रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed