{"_id":"66b2c13bf93493ac0408f2f6","slug":"dcm-driver-died-due-to-collision-with-truck-baheri-news-c-124-1-sbly1010-102610-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ट्रक की टक्कर से डीसीएम चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ट्रक की टक्कर से डीसीएम चालक की मौत
Wed, 07 Aug 2024 06:05 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Wed, 07 Aug 2024 06:05 AM IST
विज्ञापन
भोजीपुरा (बरेली)। बिलवा बड़ा बाईपास पर डीसीएम को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित ट्रक खाई में पलट गया। हादसे में सीतापुर के महोली निवासी डीसीएम चालक अंगद (35) की मौत हो गई। मुजफ्फरनगर के खतौली निवासी चालक व हेल्पर घायल हो गए। उनका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
हादसा सुबह करीब चार बजे हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि डीसीएम चालक वाहन को बिलवा ओवरब्रिज की सर्विस लेन की ओर ले जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने डीसीएम को चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी तेज थी कि डीसीएम डिवाइडर पर चढ़ने के बाद दूसरी लेन पर पहुंच गई। चालक की मौत हो गई।
वहीं, अनियंत्रित ट्रक भी खाई में पलट गया। मुजफ्फरनगर के खतौली निवासी चालक रामकुमार व हेल्पर बाले घायल हो गए। डायल 112 की सूचना पर भोजीपुरा थाने से एसआई सुशील कुमार मौके पर पहुंचे। घायलों को उपचार के लिए एंबुलेंस से बरेली के निजी अस्पताल ले जाया गया। थानाध्यक्ष रामरतन सिंह ने बताया कि चालक रामकुमार की हालत चिंताजनक बनी हुई है। ट्रक को कब्जे में लिया गया है।