फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   DCM collides with truck in Lakhimpur three killed

लखीमपुर खीरी में दर्दनाक हादसा: ट्रक से टकराई डीसीएम, दोनों वाहनों के चालकों समेत तीन की मौत, एक घायल

Wed, 04 Sep 2024 10:15 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 04 Sep 2024 10:15 AM IST
सार

ट्रक चालक का नाम पता अभी सामने नहीं आया है। ट्रक में सवार एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
DCM collides with truck in Lakhimpur three killed
ट्रक से टकराई डीसीएम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के धौरहरा कोतवाली क्षेत्र में बुधवार सुबह करीब पांच बजे कफारा मार्ग पर टापरपुरवा गांव के निकट एक डीसीएम और ट्रक में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्रक और डीसीएम के चालकों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। ट्रक में सवार एक अन्य घायल हो गया।

विज्ञापन

धौरहरा कफारा मार्ग पर टापरपुरवा-अमेठी गांव के निकट डिग्री कालेज के पास एक ट्रक सामने से आ रही लकड़ी भरी डीसीएम से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गये।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में डीसीएम चालक सकटू (35) पुत्र रघुनाथ निवासी जम्हौरा व मिश्री लाल (55) पुत्र मंगल जम्हौरा थाना पढुआ और ट्रक चालक की मौके पर मौत हो गई। ट्रक चालक का नाम पता अभी सामने नहीं आया है। ट्रक में सवार एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को धौरहरा सीएचसी भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed