फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Daughter's killer woman taken into custody

Bareilly News: बेटी की हत्यारोपी महिला को हिरासत में लिया

Sat, 05 Aug 2023 02:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 05 Aug 2023 02:02 AM IST
विज्ञापन
Daughter's killer woman taken into custody
भमोरा। नथा गौंटिया में चार साल की बेटी की हत्या करने वाली महिला को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पूछताछ में महिला ने जुर्म कबूल कर लिया। महिला ने बताया कि बच्ची उस पर बोझ बन गई थी। उसकी हत्याकर वह ससुरालियों को फंसाना चाहती थी। हत्यारोपी को महिला थाने भेजा गया है।
विज्ञापन


भमोरा थाना क्षेत्र के गांव नथा गौंटिया में चार साल की मासूम प्रियंका उर्फ प्रभा की मंगलवार को मौत हो गई थी। उसके गले पर निशान मिले थे। एक दूसरे पर हत्या का आरोप लगाते हुए बच्ची के परिजन और ननिहाल पक्ष के लोग भिड़ गए थे। बच्ची के ताऊ ने मां पर ही हत्या का आरोप लगाया था। वहीं, मां का कहना था कि बेटी की हत्या उसके ससुरालियों ने की है।
विज्ञापन

महिला ने यह भी बताया कि पति से उसका विवाद चल रहा है। इस वजह से वह मायके में रह रही थी। एक दिन पहले ही वह बेटी को लेकर ससुराल आई थी। शुरुआत से ही महिला के बयान संदिग्ध थे। इस वजह से उस पर हत्या का शक जताया जा रहा था। पुलिस ने हिरासत में लेकर जब उससे सख्ती से पूछताछ की तो वह टूट गई। महिला ने बताया कि वह गुड़गांव में रहकर नौकरी करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी को उसने मायके में छोड़ दिया था। छोटी बहन उसकी देखरेख करती थी। तीन महीने पहले उसकी भी शादी हो गई। इसके बाद बच्ची की देखभाल की जिम्मेदारी उसके ऊपर आ गई। उसे साथ रहकर नौकरी करना संभव नहीं था। इस वजह से वह ससुराल आ गई। 10 दिन पहले वह दादी के निधन के बाद मायके गई थी। सोमवार को वह वहां से वापस आई। मंगलवार दोपहर को गला दबाकर उसने बेटी की हत्या कर दी।

----
नाम बदलकर करती थी नौकरी
आरोपी महिला नाम बदलकर गुड़गांव में नौकरी करती थी। मोबाइल की जांच में सामने आया कि कई सोशल साइट पर उसके अकाउंट हैं। सिम भी चार इस्तेमाल करती है। थाने आने से पहले भी महिला ने कई मेसेज डिलीट किए थे। इस वजह से पुलिस का शक और पुख्ता हो गया। जब नंबर की सीडीआर निकलवाई तो सारी हकीकत सामने आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed