फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Daughters dedicated Diwali Carnival opened today

बेटियों को समर्पित दिवाली कार्निवल का आगाज आज

Wed, 04 Nov 2015 01:54 AM IST
बरेली
बरेली Updated Wed, 04 Nov 2015 01:54 AM IST
विज्ञापन
Daughters dedicated Diwali Carnival opened today
बरेली। बेटी ही बचाएगी की थीम के साथ अमर उजाला के दिवाली 2015 का बुधवार को डीडीपुरम में रंगारंग आगाज होगा। शाम पांच बजे औपचारिक उद्घाटन से पहले कार्निवाल के बरेली के नाम लोर्जेस्ट स्माइली के नाम से एक और विश्व रिकार्ड फ्यूचर कालेज में बन चुका होगा। इस मौके पर शहर के गण्यमान्य लोगों के बीच में विश्व रिकार्ड बनाने वाले बच्चों के साथ ही बरेली की पावर एजिल्स का शो भी आकर्षण का बिंदु होगा। दूसरा विश्व रिकार्ड 6 नवंबर को बनेगा जब एक साथ शहर में 60 हजार से अधिक लोग  सद्भावना चाय पी रहे होंगे।  
विज्ञापन


लार्जेस्ट ह्यूमन स्माइली
फ्यूचर ग्रुप और अमर उजाला गोल्डन बुक आफ वर्ड रिकार्ड में बुधवार को बरेली के नाम एक और विस्व रिकार्ड का दावा करेंगे। फ्यूचर कालेज परिसर में वहां के छात्र स्माइली की सबसे बड़ी आकृति बनाएंगे। अब तक यह रिकार्ड क्रोएशिया के नाम हैं जहां 768 लोगों ने जगरेब चौक पर ऐसी आकृति बनायी थी।
विज्ञापन


हेल्दी डॉटर, हेल्दी मदर
 एसआरएमएस शहर में  हेल्दी डॉटर, हेल्दी मदर के नाम से एक प्रतियोगिता कर रहा है। एसआरएमएस के डॉक्टरों की टीम इसके लिए शहर के दो बिंदुओं पर आयोजन कर चुकी है। खास कर कमजोर वर्ग में बेटियों के पोषण पर ध्यान देने के लिए लोगों को जागरुक करने के मकसद से हो रही इस प्रतियोगिता के तहत अभी दो और आयोजन होने हैं और पांच नवंबर को तीन वर्गों में चुने गए 12 प्रतिभागियों को डीडीपुरम में सम्मनित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सद्भावना चाय 6 को
पिछले साल के सद्भावना पुलाव की तर्ज पर मारिया डे और फ्यूचर ग्रुप के साथ ही अमर उजाला शहर के तमाम कारोबारियों की मदद से इस बार जन सहभागिता से सद्भावना चाय के नाम से सबसे बड़ी चाय पार्टी का आयोजन कर रहा है। जो 6 नवंबर को सुबह 10 से एक बजे तक एक समय पर शहर के कम से कम 50  स्थानों पर बंटेगी। इसके लिए  सद्भावना रथ शहर में घूम कर चाय चीनी एकत्र कर रहा है।

बेटियां उडाएंगी पतंग और कंदील
इन्वर्टिस ग्रुप कार्निवाल में सहभागी बन कर सात नवंबर को अपने परिसर में  बेटियों के लिए  पतंगबाजी का आयोजन करेगा। शाम को वहीं आसमान में दीप सहित कंदीलें छो़ड़ कर बेटियों के आसमान छूने की कामना की जाएगी।

नारी शक्ति सम्मान
 शहर में बेटियों और माताओं को उनके उल्लेखनीय कार्यों के सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए अभी चयन प्रक्रिया अंतिम चरण में है। बीएल एग्रो इसमें अमर उजाला का सहयोग करेगा।

म्यूजिक मस्ती और युवा महोत्सव
डीडीपुरम चौराहे पर पांच दिन तक  राजन म्यूजिकल ग्रुप की स्टेज प्रस्तुतियां होंगी। और तीन दिन तक चलने वाले युवा महोत्सव में कई कालेजों की भागीदारी के साथ कई प्रतियोगिताएं होंगी।

पावर एंजिल्स
इस बार अमर उजाला की बेटी ही बचाएगी मुहिम के तहत विभिन्न कालेजों में अब तक तैयार हो चुकी 500 से अधिक पावर एंजिल्स आत्मरक्षा का प्रदर्शन करेंगी। युवा महोत्सव के तहत इनकी प्रतियोगिता भी होगी।

कई जगह घूमा सद्भावना रथ
बरेली। अमर उजाला दिवाली कार्निवल 2015 में इस बार सद्भावना चाय के लिए घर- घर से खूब समर्थन मिल रहा है। मंगलवार को भी तीन रथ शहर के अलग- अलग इलाकों में जाकर लोगाें के घर से दो चम्मच चाय और चीनी एकत्र किया। आईजी विजय सिंह मीणा ने अपने माता पिता और बेटी के साथ और डीआईजी आरकेएस राठौर ने अपनी पत्नी, पुत्रवधू और पोत्री के साथ सद्भावना चाय के लिए अपनी ओर से चाय -चीनी दी।

बिजली विभाग चीफ इंजीनियर वीके शर्मा के साथ उनकी पत्नी  शशि शर्मा , एसई शहर मनोज पाठक व मंजू पाठक ने चाय और चीनी का योगदान दिया।  आयकर भवन में जोनल सचिव रविंद्र सिंह और जिला प्रमुख एसएच बिष्ट समेत बड़ी टीम ने एक साथ रथ का स्वागत किया।  बीएसएनएल में जीएम मणिराम और डीजीएम अतुल मिश्रा के साथ ऑफिसर एसोसिएशन सचिव एएच खान समेत सभी सहयोगियों ने चाय और चीनी सौंपी। मंगलवार को रथ रामवाटिका, आवास विकास, कैंट, रेलवे स्टेशन, सुभाषनगर, गणेश नगर, नेकपुर, मड़ीनाथ, करगैना, चौपला, कुतुबखाना, बिहारीपुर, दूल्हामियां की मजार, सिटी, मलूकपुर, किला छावनी, महानगर, सैलानी, पुराना शहर, चक महमूद, जगतपुर, शाहदाना, आदि इलाकों में घूमा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed