{"_id":"669fa0dbebdf0703650c8025","slug":"daughter-s-friends-beat-up-the-police-inspector-in-bareilly-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दिल्ली से आए बेटी के दोस्तों ने दरोगा पिता को पीटा, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दिल्ली से आए बेटी के दोस्तों ने दरोगा पिता को पीटा, रिपोर्ट दर्ज
Tue, 23 Jul 2024 05:53 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 23 Jul 2024 05:53 PM IST
सार
बरेली के रहने वाले दरोगा की बेटी दिल्ली में रहकर पढ़ाई करती है। वहां से उसके दो दोस्त घर आए और कहा कि आपकी बेटी लापता है। इस पर उन्होंने बड़े बेटे को बेटी के बारे में पता करने दिल्ली भेज दिया। इसकी भनक लगने पर बेटी के दोस्त दोबारा घर पहुंचे और दरोगा की पिटाई कर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में एक दरोगा के साथ मारपीट और अभद्रता का मामला सामने आया है। पिटाई का आरोप दरोगा की बेटी के दोस्तों पर लगा है। दरोगा की पत्नी ने बेटी के दोस्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
इज्जतनगर क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी दिल्ली में रहकर पढ़ाई कर रही है। उसके साथ पढ़ने वाले राहुल लखमानी और आयुषी अग्रवाल उनकी बेटी को खोजते हुए दिल्ली से उनके घर आए थे।
उन्होंने घर आकर बताया कि आपकी बेटी लापता हो गई है। दोनों के पास उनकी बेटी का पर्स, मोबाइल फोन आदि निजी सामान भी था। पूछताछ करने पर दोनों गोलमोल जवाब देने लगे। उन्होंने बड़े बेटे को बेटी के बारे में पता लगाने के लिए दिल्ली भेजा। इसकी भनक राहुल और आयुषी को लगी तो वह दोबारा उनके घर आए और अभद्रता करने लगे।
विज्ञापन
महिला के दरोगा पति को पीटकर जमीन पर गिरा दिया। दरोगा दूसरे जिले में तैनात हैं और इन दिनों मेडिकल अवकाश के कारण घर पर ही हैं। राहुल ने दरोगा के छोटे बेटे के साथ भी मारपीट की। इज्जतनगर थाने में दरोगा की पत्नी की तरफ से मामला दर्ज कराया गया है।